Ranchi News: राज्य के विकास में महिलाओं की बड़ी भागीदारी : दीपिका – Hindustan

Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची के सर्ड कार्यालय में पंचायती राज संस्थाओं और समुदाय आधारित संगठनों के बीच संस्थागत समन्वय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया। इस कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया और एसएचजी से जुड़ी महिलाओं की भागीदारी रही। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बेहतर समन्वय से विकास को अधिक गति प्रदान की जा सकती है। समूह से जुड़ी महिलाओं की राज्य के विकास में बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायत और गांव को आर्थिक और सामाजिक रूप से समृद्ध बनाना है, जिसमें आजीविका के साधन को बढ़ाना विभाग का लक्ष्य है।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य में पेसा नियमावली को प्रभावी तरीके से लागू करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। ग्रामसभा के गठन में सहायक सचिव के पद पर महिलाओं को प्राथमिकता देना, उनकी भूमिका और भागीदारी को सुनिश्चित करना है। इस प्रयास का ही असर है कि आज राज्यभर में सहायक सचिव के पद पर महिलाओं का चयन किया गया है। जब हम समृद्ध झारखंड की परिकल्पना करते हैं तो ये महिलाओं के बगैर संभव होता हुआ नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि मनरेगा और एसएचजी से जुड़ी दीदियों के बीच बेहतर समन्वय का सफल उदाहरण बिरसा हरित ग्राम योजना है। इस तरह की दूसरी योजनाओं पर भी काम करने की आवश्यकता है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि चुनौतियां बहुत हैं। क्रिस्प के द्वारा इसके निदान के लिए रिपोर्ट भी तैयार की गई है। झारखंड की पहचान यहां के खनिज संपदाओं से जरूर है, लेकिन इससे आगे की अपार संभावनाओं की ओर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। राज्य के पर्यटन स्थल देश-विदेश के पर्यटन स्थल से कम आकर्षक और मनमोहक नहीं है। यहां समूह के आपसी समन्वय से रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकता है। राज्य सरकार हर तरह के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। बस जरूरत बेहतर समन्वय के साथ सामूहिक पहल करने की है। इस मौके पर क्रिस्प के सदस्य सह पूर्व आईएएस एनएन सिन्हा, जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल, पंचायती राज विभाग की निदेशक बी. राजेश्वरी सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News