Sonbhadra News: लोढ़ी में राखड़ लदा ट्रक पलटा, तीन घायल – Hindustan

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी गेट के सामने दूसरी पटरी में सोमवार की दोपहर बाद राखड़ लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आने से बगल से गुजर रहा एक टोटो भी सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में टोटो सवार दो लोगों समेत ट्रक चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
चोपन की ओर से राखड़ लादकर वाराणसी जा रहा ट्रक लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने पहुंचते ही अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया। इसी दौरान बगल से गुजर रहा एक टोटो ट्रक की चपेट में आ गया और सड़क किनारे जाकर पलट गया। हादसे में टोटो सवार 35 वर्षीय मनोहर पुत्र राजेंद्र तथा 15 वर्षीय दीनकर पुत्र विफन, निवासी खटौली, घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक 30 वर्षीय राजन कुमार यादव, निवासी बघौटा, जिला गढ़वा (झारखंड) भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा。
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News