—विज्ञापन—
WWE Raw Results: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बाल्टीमोर में हुआ. कंपनी ने शो के लिए पहले से कुछ मैंचो का ऐलान कर दिया गया था. रेड ब्रांड के सभी टॉप स्टार्स ने अपनी ताकत दिखाई. रोमन रेंस ने शो की शुरुआत की. किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के मैच भी हुए. वुमेंस डिवीजन का भी जलवा देखने को मिला. कुल मिलाकर देखा जाए तो ट्रिपल एच ने शो को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने वापसी की. उन्होंने जे उसो और जिमी उसो की तारीफ की और दोनों को एक्नॉलेज करने के लिए कहा. रेंस ने जेकब फाटू को उला-फाला पहनाई और उनका ब्लडलाइन में ऑफिशियल तौर पर स्वागत किया. हालांकि, इस बात से जे उसो थोड़ा खुश नहीं दिखाई दिए. (Photo: WWE.com)
जेकब फाटू ने बैकस्टेज जाते समय एक्टर एरिक आंद्रे पर हमला किया. वो उन्हें रिंग में ले आए. एडम पीयर्स सहित कुछ WWE ऑफिशियल उन्हें रोकने के लिए आए. रोमन रेंस ने पहले एरिक के ऊपर हमला नहीं करने के लिए कहा. कुछ देर बाद रेंस ने फाटू को अनुमति दे दी. फाटू ने एरिक को दो स्प्लैश लगाए. (Photo: WWE.com)
क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच इयो स्काई और राकेल रॉड्रिगेज के बीच हुआ. दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया. शुरुआत में राकेल का दबदबा देखने को मिला. बाद में स्काई ने अपनी ताकत दिखाई. अंत में मूनसॉल्ट के जरिए इयो ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री की. (Photo: WWE.com)
चैड गेबल का मुकाबल रुसेव के साथ हुआ. इस मैच में ईथन पेज ने दखलअंदाजी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. गेबल ने तगड़ा एक्शन दिखाया और अंत में टैपआउट के जरिए रुसेव को मात दी. मैच के बाद पेज और रुसेव ने गेबल के ऊपर हमला किया. गेबल को बचाने के लिए रे मिस्टीरियो और ड्रेगन ली ने एंट्री की. (Photo: WWE.com)
एलए नाइट ने ब्लडलाइन के ऊपर निशाना साधा. जिमी उसो ने आकर नाइट को समझाया. इसके बाद जे उसो ने आकर नाइट से बात की. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. इनके बीच तगड़ा ब्रॉल भी हुआ. नाइट का दबदबा देखने को मिला. अंत में जेकब फाटू ने आकर नाइट की टोंगन डेथ ग्रिप से हालत खराब कर दी. (Photo: WWE.com)
शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला रॉक्सन परेज के साथ हुआ. रिंग के बाहर एलेक्सा ब्लिस और लिव मॉर्गन भी मौजूद थीं. दोनों ने दखलअंदाजी की. फ्लेयर और परेज के बीच अच्छा मैच हुआ. अंत में शार्लेट ने रॉक्सन को फिगर-8 में फंसाकर शानदार जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
जे’वॉन एवंस ने कहा कि वो जे उसो को हराएंगे. ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल आए. लोगन ने एवंस को द विज़न में आने के लिए हा. एवंस ने मना कर दिया. एवंस और थ्योरी के बीच मैच हुआ. मैच में ब्रॉन ब्रेकर ने आकर एवंस को स्पीयर लगाया. मैच का नतीजा नहीं निकला. एवंस को बचाने के लिए अंत में स्ट्रीट प्राफिट्स ने रिंग में कदम रखा. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच ओबा फेमी और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच हुआ. मैच में मिस्टीरियो ने चालाकी दिखाई. बाद में फेमी ने अकेले ही मिस्टीरियो के साथ-साथ जेडी मैकडॉना को भी खूब धोया. उन्होंने मिस्टीरियो को आसानी से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री की. मैच के बाद फेमी ने कहा कि वो फाइनल भी जीतेंगे. उन्होंने ब्रॉक लैसनर के ऊपर निशाना साधकर उनकी धज्जियां भी उड़ाईं. (Photo: WWE.com)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in