मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
News On AIR | जुलाई 14, 2026 6:07 पूर्वाह्न
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ‘वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट’ – वेव्स 2027 ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ सीज़न 2 के तहत उद्योग-संचालित चुनौतियों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ वेव्स के तहत एक प्रमुख पहल है। इस पहल का उद्देश्य मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सृजकों की पहचान करना, उन्हें आगे बढ़ाना, उनके कौशल को बेहतर बनाना और उन्हें सबके सामने लाना है। सीज़न-2 का लक्ष्य ऐसी उद्योग संचालित, सरकार-समर्थित और युवाओं पर केंद्रित चुनौतियों को पूरा करना है, जो रचनात्मक प्रतिभा की पहचान करें और उन्हें निखारें, साथ ही कौशल को बेहतर बनाने और क्षमता निर्माण को बढ़ावा दें। इसका उद्देश्य मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्रों में सहयोग के अवसर पैदा करना भी है। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मीडिया और प्रौद्योगिकी पर आधारित अन्य रचनात्मक क्षेत्र शामिल हैं।
इस चुनौती का समापन वेव्स 2027 के दौरान ‘क्रिएटोस्फीयर’ में विजेताओं और उनके सफल परिणामों को प्रदर्शित करने के साथ होगा। मंत्रालय ने कहा कि प्रस्ताव जमा करने और चुनौतियों तथा उन्हें पूरा करने वाली संस्थाओं के चयन के लिए एक पारदर्शी और योग्यता-आधारित प्रणाली के ज़रिए एक एकीकृत पोर्टल बनाया गया है। मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की संस्थाओं को इस महीने की 31 तारीख तक wavesbazaar.com ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने प्रस्ताव जमा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। चुनी गई चुनौतियों को सफलतापूर्वक लागू करने में मदद के लिए, मंत्रालय प्रति चुनौती एक करोड़ रुपये तक का एकमुश्त अनुदान देगा।
13 मिन पहले
7
7 मिन पहले
6
9 मिन पहले
5
6 मिन पहले
2
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 14th Jul 2026