स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान शांत होने के मूड में नहीं दिख रहा है. उसने अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष के बीच अपने ताजा हमले में संयु्क्त अरब अमीरात (UAE) के दो ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमला किया है, जिसमें एक भारतीय की मौत की खबर है. इसके अलावा 8 अन्य घायल हैं. UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उसके ये दोनों जहाज होर्मुज से होकर गुजर रहे थे. ईरान ने अपनी क्रूज मिसाइल से इन पर यह हमला बोल दिया.
मंत्रालय ने बताया- उसके मोमबासा और अल बहियाह जहाज जब स्ट्रेट ऑफ ओमानी के दक्षिणी जल क्षेत्र से होकर गुजर रहे थे, तब ईरान ने उनके इन दोनों जहाजों को निशाना बनाया. इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है, जो मोमबासा पर कार्यरत था. अन्य 8 घायलों में 4 को गंभीर चोटें आई हैं, घायलों में 6 भारतीय हैं, जबकि बाकी 2 यूक्रेनी नागरिक हैं.
मिसाइल हमला के तुरंत बाद ही दोनों जहाजों में आग लग गई, जिसके चलते जान-माल का यह भारी नुकसान हुआ है. हालांकि जहाजों पर तैनात क्रू-मेंबर्स ने त्वरित एक्शन लेते हुए आग की लपटों पर काबू पा लिया, जिससे और ज्यादा बड़ा नुकसान होने का खतरा टल गया.
बता दें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे व्यस्त जलमार्गों में एक है. UAE ने इस हमले की निंदा की है. उसने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का साफतौर पर उल्लंघन करार दिया है और ईरान को चेतावनी भी दी है कि उसे इसका जवाब देने का अधिकार है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और समुद्री हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा.
खबर अपडेट हो रही है…
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED