तारक मेहता: झूठी है जेठालाल के शो छोड़ने की अफवाह, कायम रहेगा सालों पुराना रिश्ता – AajTak

Feedback
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 18 सालों से फैंस के दिलों में राज कर रहा है. कई किरदार ऐसे हैं जो शो की शुरुआत से आज तक बने हुए हैं. ऐसा ही एक नाम जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी का है. जेठालाल के रोल में दिलीप जोशी ने घर-घर पहचान बनाई. सालों बाद खबरें आ रही थीं कि शो में जेठालाल का किरदार खत्म होने वाला है. इस खबर ने फैन्स के बीच खलबली मचा दी थी. हर कोई यही सोच रहा था कि दिलीप जोशी शो को अलविदा कहने वाले हैं. दयाबेन के बाद दिलीप जोशी का शो छोड़ना फैन्स के लिए शो खत्म होने के बराबर था. अगर आप भी जेठालाल की न्यूज सुनकर  घबरा गए हैं, तो आपके लिए खुशखबरी लेकर आए हैं. 
सोशल मीडिया पर जेठालाल के किरदार को लेकर चल रहीं खबरें झूठी हैं. शो के मेकर्स ने आजतक.इन संग बातचीत में बताया कि शो में जेठालाल का किरदार ऑफ ट्रैक नहीं होगा. उन्होंने कहा कि कहानी अभी जेठा भाई पर ही है. इसका लेटेस्ट प्रोमो भी आ गया है. यहां कि 28 जुलाई को हम शो के 18 साल पूरे होने का जश्न मनाने वाले हैं. जेठालाल का किरदार शो से खत्म नहीं होगा. यानी जेठालाल के किरदार को लेकर आ रही सभी तरह की खबरें झूठी हैं.
हाईएस्ट पेड एक्टर हैं दिलीप जोशी 
दिलीप जोशी पिछले 18 साल से शो से जुड़े हुए हैं. उनके किरदार जेठालाल को फैन्स का बेशुमार प्यार मिलता आया है. दिलीप जोशी ने अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया है कि लोग उन्हें उन्हें उनके कैरेक्टर नेम से ही जानते हैं. रिपोर्ट्स हैं कि वो शो के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं. दिलीप जोश का शो के प्रोड्यूसर असित मोदी संग भी अच्छा बॉन्ड है. दोनों की गहरी दोस्ती है, जो कई बार इवेंट और शो के सेलिब्रेशन में दिखाई दी है.

इसलिए दोस्तों टेंशन मत लो और सोशल मीडिया पर जेठालाल को लेकर फैल रहीं झूठी खबरों से बचों. आपके चेहते जेठालाल कहीं नहीं जा रहे हैं. वो शो में कल भी थे, आज भी हैं और जब तक तारक मेहता चलता रहेगा, तब रहेंगे. तारक मेहता देखते रहिए और फेवरेट जेठालाल को प्यार देते रहिए. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News