Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी आईजीआरएस प्रकरणों को लेकर इन दिनों सख्त हैं। सोमवार को सलेमपुर तहसील क्षेत्र के दो प्रकरणों का खुद स्थलीय निरीक्षण किए और प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा ही दूसरे की भूमि पर कब्जा किए जाने की पुष्टि हुई। जिसे बाद डीएम ने आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही तहसील क्षेत्र के एक स्टांप प्रकरण की भी जांच की। डीएम के सख्त तेवर के बाद राजस्व कर्मियों में खलबली मची रही। डीएम सबसे पहले धनौती में कौशल्या देवी के आईजीआरएस प्रकरण की जांच करने पहुंचे। शिकायतकर्ता ने अपने गाटा संख्या 78 में विपक्षी द्वारा अतिक्रमण किए जाने की बात कही थी।
डीएम ने मौके पर राजस्व टीम से जांच कराई। जांच में पाया गया कि आवेदक ने ही बगल के गाटा संख्या 79 में कुछ अतिक्रमण किया हुआ है। इस प्रकार शिकायत गलत पाई गई। साथ ही चल रही धारा-24 की कार्रवाई में आदेश पारित होने के उपरांत उसके अनुपालन के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार विराजमार में ओमबाला सिंह द्वारा रास्ते की मांग की गई। जांच में पाया गया कि विपक्षी का मकान एवं बाउंड्री बनी हुई है, जिस पर धारा-122बी की कार्रवाई भी चल रही है। विपक्षी ने कहा कि पुनः नाप कराई जाए, यदि रास्ते में उसका निर्माण पाया जाता है तो वह उसे स्वयं हटा देगा। इसके बाद डीएम सलाहाबाद पहुंचे, जहां कुंती देवी के भवन संबंधी स्टांप प्रकरण की जांच की। उन्होंने मूल्यांकन एवं मौके की स्थिति का मिलान करते हुए पुनः जांच कर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को आख्या देने का निर्देश दिया।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play