सिया से भी खौफनाक… सुनिता ने पति के किए 3 टुकड़े, ऑटोवाले के प्यार में थी पागल, ऐसे 1 साल तक छिपाया राज – India.Com

Crime News: नवी मुंबई से सामने आया एक सनसनीखेज हत्या का मामला लोगों को हैरान कर रहा है. पुलिस के अनुसार, एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. आरोप है कि वारदात के बाद शव के तीन टुकड़े किए गए और सबूत मिटाने की कोशिश की गई. मामला करीब एक साल तक गुमशुदगी की कहानी के पीछे छिपा रहा, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच ने आखिरकार पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया.

पुलिस के मुताबित, आरोपी महिला सुनिता अपने पति बलिराम सूर्यनाश कुशवाह और दो बच्चों के साथ ऐरोली के यादव नगर इलाके में रहती थी. इसी दौरान उसकी पहचान घणसोली में रहने वाले ऑटो चालक राहुल दशरथ प्रजापति से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. जांच में सामने आया कि जब बलिराम को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया. पुलिस का आरोप है कि इसके बाद सुनिता और राहुल ने मिलकर बलिराम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

जांच एजेंसियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों बच्चों को दो दिनों के लिए उनकी मौसी के घर भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि 9 अगस्त 2025 की रात जब बलिराम घर में सो रहे थे, तभी कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई. इसके बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए शव के तीन हिस्से किए गए. पुलिस के अनुसार, शव के टुकड़ों को अलग-अलग बोरियों और चादर में लपेटकर रात के अंधेरे में ऑटो रिक्शा से ले जाया गया और गवली देव इलाके की झाड़ियों में फेंक दिया गया.

वारदात के बाद मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. पुलिस के मुताबिक, सुनिता ने कुछ समय बाद अपना पुराना मकान किराए पर दे दिया और बच्चों के साथ कथित प्रेमी के घर रहने लगी. जब बलिराम का भाई कई महीनों बाद गांव से मिलने पहुंचा तो उसे बताया गया कि बलिराम घर छोड़कर चले गए हैं. शुरुआत में उसने इस बात पर भरोसा किया, लेकिन समय बीतने के बाद संदेह गहराने लगा. आखिरकार अप्रैल 2026 में उसने रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में बलिराम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
यहीं से पुलिस की जांच ने नया मोड़ लिया। अधिकारियों ने परिवार के लोगों से पूछताछ की, आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए और तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने पुराने मोबाइल फोन और सिम कार्ड बदल दिए थे ताकि उन तक पहुंचना मुश्किल हो जाए. हालांकि, यही उनकी सबसे बड़ी चूक साबित हुई.

कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राहुल अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल करने के बावजूद लगातार केवल सुनिता के संपर्क में था. इसी आधार पर पुलिस का शक गहराया और पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News