भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में नामांकन आवेदन के लिए समर्थ पोर्टल ऑनलाइन माध्यम से खोल दिया गया है। इस बार ऐसे विद्यार्थियों को भी आवेदन करना होगा जो विवि के अलग-अलग कोटा के तहत नामांकन आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें पंजीयन कराने के बाद कोटा की सीटों पर नामांकन के लिए अनुमति मिलेगी। इसके साथ जो विद्यार्थी अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, उन्हें भी नए सिरे से आवेदन करने का मौका मिलेगा। काफी विद्यार्थी दोबारा पोर्टल खोलने की मांग को लेकर विवि पहुंचे थे। विवि के समर्थ नोडल अधिकारी डॉ. एएन सहाय ने बताया कि गुरुवार तक पोर्टल खुला रहेगा।
नामांकन को लेकर नई अधिसूचना डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह ने रविवार को जारी की है। उन्होंने कहा कि विवि में तीसरी मेधा सूची से नामांकन समाप्त हो गया है। अब लोकभवन के निर्देश पर चौथी मेधा सूची और ऑनस्पॉट के तहत नामांकन होना है, इससे पहले निर्देशित किया गया था कि एक बार विद्यार्थी हित में नामांकन आवेदन पोर्टल खोल दिया जाए, ताकि जो विद्यार्थी आवेदन से वंचित हैं वे नया आवेदन कर सकें। साथ ही यदि किन्हीं का नाम चुने गए विषय और कॉलेज के प्रथम, द्वितीय और तृतीय मेधा सूची में नहीं आया है तो वे लोग अपने विकल्प में बदलाव कर सकते हैं।नोडल पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन के पश्चात चौथी मेधा सूची का प्रकाशन होगा। इसके तहत नामांकन की तिथि भी कॉलेजों के लिए जारी की जाएगी। इस सूची से नामांकन होने के बाद ऑनस्पॉट के तहत नामांकन होगा। इसमें विद्यार्थियों को समर्थ का नामांकन आवेदन पंजीयन पत्र और एक आवेदन संबंधित कॉलेजों में नामांकन के लिए जमा करना होगा। इसमें जो व्यक्ति पहले आवेदन करेगा, उसी आधार पर नियमों के साथ आवेदन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसमें कॉलेजों द्वारा मेरिट जारी नहीं किया जाएगा।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play