Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। छह महीने से उजाड़कर छोड़ देने से शहर के सोमनाथ नगर में बभनी तक की सड़क से आवागमन दुरूह हो गया है। सड़क व नाली निर्माण को नगर पालिका के ठेकेदार ने सड़क को उजाड़ दिया। बरसात में सड़क कीचड़मय हो गयी है, जिससे आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उखाड़ी गयी सड़क से बाइक, साइकिल से लेकर पैदल चलना तक दूभर हो गया है।
देवरिया नगर पालिका क्षेत्र में ठेकेदारों की मनमानी और लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। सड़क, नाली निर्माण को सड़का महीनों तक उजाड़ कर छोड़ दिया जा रहा है। इससे संबंधित मुहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब से बारिश शुरू हुआ है ऐसी सड़के कीचड़मय हो गयी है, जिससे मुहल्ले के लोगों का आवागमन दुरूह हो गया है। शहर के रामनाथ देवरिया मुहल्ले में महीनों से उजाड़ी गयी सड़क से स्कूली बच्चों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बच्चे सड़क निर्माण कराने को डीएम तक से गुहार लगा चुके हैं। वहीं शहर के सोमनाथ नगर में कसया बाईपास से छोटी बभनी तक जर्जर सड़क और नाली निर्माण को करीब छह महीने पहले ठेकेदार द्वारा उजाड़ा गया। जेसीबी से सड़क की गिट्टी खोदी गयी। बभनी से सड़क व नाली का निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन आधी सड़क बनाने के बाद छोड़ दिया गया। सड़क पर फैली गिट्टियां और बरसात से फैला कीचड़ से बाइक, साईकिल की बात कौन कहे पैदल चलना भी दुभर हो गया है। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। रास्ते में गिरकर चोटिल होने के भय से परिजन बाईपास तक छोड़ने आते हैं।
मुहल्ले के लोगों का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी व नगर पालिका के जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा मुहल्ले के सैकड़ों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मुहल्ला निवासी नवीन उपाध्याय, नमोनरायन मिश्र, हरि पाण्डेय, अजय पाण्डेय ने कहा कि सड़क उजाड़े करीब छह महीना हो गया है। लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है। जब से बारिश शुरू हो गया है सड़क कीचड़ मय से होने से आये दिन स्कूली बच्चे व अन्य लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इस सड़क से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग इस सड़क से जा रहे हैं।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play