Deoria News: नौकरी दिलाने के नाम पर 2.25 लाख हड़पा, केस दर्ज – Hindustan

Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनहुला रामनगर निवासी विजय कुमार ट्रक चालक है। उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुर चिरकिहवा निवासी अनवारुल पुत्र मुस्ताक ने उसे सऊदी अरब में चालक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने विदेश भेजने और वीजा बनवाने के नाम पर विभिन्न माध्यमों से करीब 2.25 लाख रुपये ले लिए।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने नवंबर 2024 में उसे सऊदी अरब भेजा, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि उसे वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है, जिससे उसे कोई रोजगार नहीं मिल सका। पीड़ित ने आरोप लगाया कि भारतीय दूतावास की सहायता और अपने परिवार से आर्थिक मदद लेकर वह मार्च 2025 में वापस भारत लौटा। इसके बाद जब उसने आरोपी से संपर्क कर पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अभद्रता की और फोन काट दिया। पीड़ित का कहना है कि स्थानीय पुलिस और पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली।अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News