अब भारत के किसानों की फसलें चुराने लगे बांग्लादेशी, बॉर्डर पर मचा हंगामा, जमकर हुआ पथराव – Zee News Hindi

Malda: भारत और बांग्लादेशी बॉर्डर पर शनिवार को किसानों के बीच झड़प देखने को मिली. बताया जा रहा है कि भारत और बांग्लादेश के किसानों ने एक दूसरे पर फसल चोरी करने के आरोप लगाए हैं. विवाद बढ़ता देख बीएसएफ ने मोर्चा संभाला और दोनों देशों के किसानों को अलग किया. 
Trending Photos
Farmer Clash in  भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सीमा चौकी के नजदीक दोनों देशों के किसानों के बीच कहासुनी के बाद जबरदस्त झड़प देखने को मिली. यह झड़प मालदा के सुखदेवपुर में बॉर्डर पर देखने को मिली. भारतीय नागरिकों ने दावा किया कि बांग्लादेशी किसान उनकी खड़ी फसलें चुरा रहे हैं, जबकि बांग्लादेशियों ने कहा कि भारतीय किसानों ने सीमा पार कर उनके आम के पेड़ काट लिए हैं.

फसल चोरी के लगाए आरोप

इस बारे में जानकारी देते हुए अर्धसैनिक बल ने एक बयान में कहा कि बीएसएफ और उसके बांग्लादेशी समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने फौरन दखल किया और जल्द ही स्थिति को कंट्रोल कर लिया. बीएसएफ के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 11:45 बजे हुई जब अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास काम कर रहे भारतीय किसानों ने बांग्लादेशी किसानों पर फसल चोरी करने का आरोप लगाया. 

कहासुनी के बाद उग्र हुए दोनों तरफ के किसान

In Sukhdevpur under BaishnabNagar Assembly Constituency of Malda, there was extreme tension on the India-Bangladesh Border, Even Leading to Clashes Between Ordinary People From Both Countries, With Bricks and Stones Being Hurled From Both Sides.#BJPBansDocumentaryOnAAP #India pic.twitter.com/f4cIT8ir0S

— Pintu Kumar Mandal (@AITC__PINTU) January 18, 2025
उसने बताया कि कहासुनी ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के किसान बड़ी तादाद में इकट्ठा हो गए, एक-दूसरे को गालियां देने लगे और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे. बीएसएफ ने एक बयान में कहा,’बीएसएफ और बीजीबी कर्मियों ने समय पर दखल किया और हालात पर फौरन काबू पाया. दोनों पक्षों के किसानों को तितर-बितर कर दिया गया और उन्हें अपने-अपने इलाकों में वापस भेज दिया गया. घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.’

विवाद से बचने का दिया सुझाव

बीएसएफ ने इस तरह के विवादों से बचने पर जोर दिया और भारतीय किसानों को सलाह दी कि वे सरहद पर खेती से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना सीधे फोर्स के कर्मियों को दें. बयान में कहा गया,’हमने भारतीय किसानों से शांति बनाए रखने और सीमा विवादों में शामिल होने से बचने का अनुरोध किया है. किसी भी शिकायत के मामले में जरूरी कदम उठाए जाएंगे.’ 

बीजीबी कर्मियों ने रोका

सीमा पार बीजीबी ने भी हालात को कंट्रोल करने में अहम किरदार निभाई. दोपहर बाद तक कुछ बांग्लादेशी नागरिक अंतरराष्ट्रीय सीमा के 50-75 मीटर के दायरे में देखे गए, लेकिन खबरों के मुताबिक बीजीबी कर्मियों ने उन्हें रोक दिया, जिससे हालात नहीं बिगड़े. बयान के मुताबिक बीएसएफ और बीजीबी के इलाके में तैनात कमांडेंट आगे ऐसी घटनाओं से बचने के वास्ते समन्वय बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News