Lucknow News: काकोरी, (लखनऊ) संवाददाता। लखनऊ में पारा की पुरानी काशीराम कॉलोनी में एक महिला द्वारा अपने घर में भाजपा का झंडा लगाने को लेकर दबंग पड़ोसी महिला ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। पीड़िता ने गाली-गलौज, मारपीट, शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रविवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। हंसखेड़ा की पुरानी काशीराम कॉलोनी निवासी मीना द्विवेदी ने बताया कि उनकी पड़ोसी हिमांशी यादव लंबे समय से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती आ रही हैं। उनके मुताबिक, 11 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे घर में भाजपा का झंडा लगाने की बात को लेकर हिमांशी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए विवाद खड़ा किया और उनके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। इस दौरान झंडे को लेकर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणियां भी कीं.
मीना का आरोप है कि हिमांशी ने उनके परिवार के सामने अश्लील हरकतें कीं और परिवार को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पहले भी विवादों में रह चुकी है आरोपी हिमांशी यादव, दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज
आरोपी हिमांशी यादव दबंग स्वभाव की महिला बताई जाती है। इससे पहले उसने चौकी इंचार्ज मुन्नालाल और थाना प्रभारी सुरेश Singh की फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया था, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा था। चौकी इंचार्ज मुन्नालाल के मुताबिक, आरोपी महिला के खिलाफ पहले से एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लूट के एक मामले में भी पूर्व में जेल जा चुकी है.
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play