Lucknow News: इटौंजा,(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ के थाना इटौंजा क्षेत्र के एक गांव में देर रात शौच के लिए घर से बाहर गई 70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महिला देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की और धमकाते हुए कहा कि अगर उसने ज्यादा चिल्लाने की कोशिश की तो उसे पकड़कर ट्रक में डालकर गोरखपुर ले जाया जाएगा। दहशत और मारपीट के कारण महिला बेहोश हो गई。
होश में आने पर पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को इलाज के लिए रामसागर मिश्र शय्या अस्पताल, बीकेटी भेजा गया है, जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस शक के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play