Devshayani Ekadashi 2026 Date: 24 या 25 जुलाई! कब है देवशयनी एकादशी? डेट को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन, जानें सह – India.Com

Devshayani Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी व्रत को बेहद ही महत्वपूर्ण व फलदायी माना गया है और इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. वैसे तो साल की प्रत्येक एकादशी बेहद ही खास होती है लेकिन देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म में एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण तिथि है, जो आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से सृष्टि के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु अगले चार महीनों के लिए क्षीर सागर में शेषनाग की शैय्या पर योग निद्रा में चले जाते हैं. भगवान के शयन में जाने के कारण ही इसे ‘देवशयनी’ या ‘हरिशयनी’ एकादशी कहा जाता है. इसके साथ ही चातुर्मास की भी शुरुआत होती है. इस दौरान चाह माह तक विवाह, मुंडन, जनेऊ और गृह प्रवेश जैसे सभी शुभ व मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से रोक लग जाती है. देवशयनी एकादशी के दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है. आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा देवशयनी एकादशी का व्रत?

वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 24 जुलाई 2026, शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 25 जुलाई 2026, शनिवार को सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई 2026 को रखा जाएगा. इस व्रत का पारण 26 जुलाई 2026, रविवार को किया जाएगा. पंचांग के अनुसार पारण का शुभ समय सुबह 5 बजकर 39 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगा.

देवशयनी एकादशी के दिन श्रीहरि भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और इन्हीं चार माह को चातुर्मास कहा जाता है. यानी 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास का भी शुभारंभ होगा. जो कि 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होंगे. चार माह के दौरान धरती का कार्यभार भगवान शिव संभालते हैं और इसी दौरान सावन का महीना आता है. जो कि भगवान शिव का प्रिय माह है और इस दौरान यदि उनका विधि—विधान से पूजन किया जाए तो वह प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News