Haridwar News: पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज – Hindustan

Haridwar News: पथरी थाना क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव में हत्या के एक विचाराधीन मुकदमे से जुड़े परिवार को कथित रूप से समझौते के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने टेंपो स्टैंड पर अवैध पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की। पीड़ित का कहना है कि उसके बेटे की हत्या के मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है और उसी मुकदमे में दबाव बनाने के लिए यह धमकी दी गई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम एवं पोस्ट बहादरपुर जट पथरी निवासी भोपाल उर्फ गोपाल पुत्र स्वर्गीय चौहल ने शिकायत कर बताया कि 12 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव के टेंपो स्टैंड पर अपने निजी कार्य से गए थे।

आरोप है कि वहां मौजूद जतिन चौधरी उर्फ खाटू ने पहले इशारे से उन्हें धमकाया। विरोध करने पर उसने कथित रूप से अवैध पिस्टल दिखाकर डराया और गाली-गलौज की। पीड़ित का आरोप है कि उसके पुत्र स्वर्गीय राजन की हत्या पहले ही हो चुकी है, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।

आरोपी पक्ष और उससे जुड़े लोग लगातार परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। उन्हें आशंका है कि भविष्य में उनके साथ या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई गंभीर घटना हो सकती है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के अधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News