Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित 65वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। दो दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में हजारीबाग प्रमंडल के सात जिलों की टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में हजारीबाग, रामगढ़ और गिरिडीह की टीमों ने अपने-अपने वर्गों में खिताबी जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के बालिका अंडर 17 वर्ग के फाइनल में हजारीबाग ने चतरा को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से शिकस्त दी। वहीं, इस वर्ग में रामगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही।
बालक अंडर15 का फाइनल सबसे कांटे का रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। पेनाल्टी शूटआउट में रामगढ़ ने बेहतर संयम दिखाते हुए हजारीबाग को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में धनबाद तीसरे स्थान पर रहा।
बालक अंडर-17 वर्ग के खिताबी मुकाबले में गिरिडीह ने चतरा को 2-0 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में हजारीबाग की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि हजारीबाग मेयर अरविंद कुमार राणा, विशिष्ट अतिथि राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरेसेन ए सोरेंग और राज्य खेल कोषांग के सरोज मालाकार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने कहा कि सुब्रतो कप खेल के साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का मंच है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रमंडल की टीमें 17 से 21 जुलाई तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगी। आयोजन को सफल बनाने में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, डीएसई आकाश कुमार, एडीपीओ कौशल कुमार समेत शारीरिक शिक्षा शिक्षको व खेल समन्वयकों की टीम का अहम योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play