Sahibganj News: राजमहल। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा यहां भव्य ढंग से निकाली जाएगी। इसे लेकर शहर के बर्मन कॉलोनी वार्ड नंबर 6 में जगन्नाथ पूजा कमेटी की ओर से जोरशोर से तैयारी की जा रही है।
कमेटी की ओर से आकर्षक व भव्य भगवान जगरनाथ, बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। कमेटी के सचिव किशन बर्मन ने बताया की रथ की मरम्मती, रंग रोहन सहित अन्य कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
मान्यता के अनुसार रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर निकाली जाती है। इस साल पंचांग के अनुसार 16 जुलाई को विधि विधान से पुरोहितों के द्वारा पूजा अर्चना कर दुर्गा मंदिर परिसर से गाजेबाजे के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा रथ को खींचते हुए नगर भ्रमण कराया जाएगा।
मान्यता के अनुसार सात दिन के लिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा को मौसी घर शहर के वार्ड नंबर सात स्थित हाटपाड़ा निवासी बबलू हालदार के घर राधा कृष्ण मंदिर में रखा जाएगा। वहां भगवान विश्राम करते हैं। सात दिनों के बाद पुन: एकादशी के दिन इसी तरह का आयोजन कर पुन: भगवान अपने घर वापस लौटेंगे।
उधर, प्रखंड क्षेत्र के मुन्ना पटाल जगन्नाथ धाम में भी रथयात्रा के भव्य आयोजन की तैयारी चल रही। भक्त रवींद्र कर्मकार व उसकी पत्नी दुर्गा देवी ने बताया कि पिछले आठ सालों से भव्य व आकर्षक ढंग से रथ यात्रा निकाली जाती है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। रथ की रस्सी खींचने से 100 यज्ञों के फल की प्राप्ति होती है। भगवान जगन्नाथ अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play