Moradabad News: लाइनपार क्षेत्र में चल रहे सीएम ग्रिड निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अधूरे निर्माण के कारण धूल और बरसात में कीचड़ ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। धूल के गुबार से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार प्रदूषण से फेफड़ों से जुड़ीं बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों सोनू प्रजापति, उमेश सिरोही, अजय सैनी, देशराज शर्मा, गिरीश कुमार सैनी, संतोष सैनी सोमपाल ने बताया कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं।
जिससे बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या और गंभीर हो गई है। रोजाना राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल पहले ही कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने और तय समय सीमा में काम पूरा करने की चेतावनी दे चुके हैं। वहीं नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता भी कई बार मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद कार्य की गति में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। कहा कि विकास कार्यों का लाभ तभी मिलेगा, जब उन्हें समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। फिलहाल, लाइनपार के लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। वहीं नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि सीएम ग्रिड के कार्य की लगातार मानीटरिंग की जा रही है। जल्द से जल्द काम पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play