नावकोठी, बेगूसराय। नावकोठी प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन बुधवार को किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे। बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार स्थानीय स्तर पर आयो
महाविद्यालय का अध्ययन केंद्र फिलहाल अकहा ररिऔना में स्थापित किया गया है, जहां प्रारंभिक शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होंगी। उद्घाटन समारोह के लिए प्रशासनिक एवं शैक्षणिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मेघा वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार और प्राध्यापक डॉ. मिथिलेश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने तैयारियों का निरीक्षण किया।
स्थानीय लोग राम कौशल, सुनील रजक, हरेराम कुशवाहा आदि लोगो का मानना है कि इस महाविद्यालय के खुलने से नावकोठी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए बेगूसराय या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे उच्च शिक्षा तक उनकी पहुंच आसान होगी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी सुविधा मिलेगी।
शिक्षाविदों का मानना है कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.