रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक रातू रथ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रातू पैलेस परिसर में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्र और भाई बलभद्र के भव्य रथ को आकर्षक ढंग से सजाकर तैयार कर लिया गया है। नौ पहियों वाला लगभग 24 फीट ऊंचा रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं मेला टांड़ में झूले, मिठाई, चाट-फुचका, खिलौने और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानें भी सजने लगी हैं। रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मेला समिति ने सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। एक पखवाड़े तक गर्भगृह में विराजमान रहने के बाद बुधवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का पारंपरिक नेत्रदान संस्कार संपन्न होगा। पुरोहित भोला शंकर मिश्रा एवं पुजारी करुणा मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद मूर्तिकार संतोष सूत्रधार भगवान का नेत्रदान करेंगे। इस अनुष्ठान के बाद भगवान के दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे。
कल शाम निकलेगी भव्य रथयात्रा:
किला प्रबंधक दामोदर मिश्रा ने बताया कि गुरुवार सुबह पांच बजे महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिर का पट खोला जाएगा। शाम चार बजे भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को विधि-विधान से रथ पर विराजमान कर भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद:
रथयात्रा एवं मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रातू थाना के इंस्पेक्टर आदिकांत महतो ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस, स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play