Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की पथरा अध्यापक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय छात्र की सोमवार देर रात रिंग रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को वाराणसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हुई। मंगलवार को शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की पथरा अध्यापक कॉलोनी निवासी विकास यादव निजी काम करते हैं।
उनका 14 साल का बेटा आरुष यादव हिनौली स्थित सेंट मेरी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। वह क्रिकेट का होनहार खिलाड़ी था। हाल ही में उसका चयन हरहुआ स्टेडियम क्रिकेट अकादमी में हुआ था। सोमवार को पहले दिन अपने पिता के साथ बाइक से वह अभ्यास करने के लिए गया था। अभ्यास करने के बाद पिता विकास यादव के साथ वह घर लौट रहा था। इसी दौरान रिंग रोड स्थित गंगा पुल पर एक चार पहिया वाहन अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वाराणसी के अस्पताल में चिकित्सकों ने आरुष को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पिता विकास यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद आरुष का शव आवास लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। आरुष अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी असमय मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है। आरुष पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट भी काफी अच्छा खेलता था। उसका सपना क्रिकेटर बनने का था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play