अमृत भारत स्टेशन का निर्माण कार्य दो वर्षों में दस फीसदी – Hindustan

दरभंगा। अमृत भारत_station योजना के तहत 340 करोड़ रुपए से बनने वाले विश्व स्तरीय दरbhanga जंक्शन का निर्माण कार्य मंथर गति से चल रहा है। बताया जा रहा है कि अभी तक 10 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हो सका है। ऐसी ही स्थिति अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल लहेरियासराय व सकरी स्टेशन की भी है।

इसका शिलान्यास छह अगस्त 2023 को किया गया था। जुलाई 2024 में टेंडर की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इसके बाद निर्माण कंपनी ने काम शुरू किया था। निर्माण कार्य को 36 महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था, पर कार्य की वर्तमान गति को देखते हुए निर्धारित समय में काम पूरा हो पाना संभव नहीं दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार निमार्ण एजेंसी की सुस्ती के कारण काम में तेजी नहीं आ पा रही है।

यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध करानी है। इस स्टेशन को अत्याधुनिक छह मंजिला हब के रूप में तैयार करने की योजना है। रूफ प्लाजा, वर्ल्ड क्लास वेटिंग लॉन्च, फूड कोर्ट और बच्चों के लिए प्ले एरिया का निर्माण किया जाना है। मल्टी लेवल पार्किंग, लिफ्ट, एस्केलेटर और नए वाशिंग पिट का भी निर्माण किया जाना है। स्टेशन परिसर में पोस्ट ऑफिस आदि की भी व्यवस्था की जानी है, लेकिन इनमें से एक भी काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

निमार्ण कार्य के कारण यात्रियों को कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। टिकट घर के पास लंबी कतार रहने के कारण शेड के अभाव में यात्रियों को धूप और बारिश झेलनी पड़ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्माण में देरी के प्रमुख कारण कार्य के लिए निर्धारित स्थान की उपलब्धता में विलंब भी बताया जा रहा है। हालांकि स्थानीय अधिकारी इस संबंध में कुछ बता नहीं रहे हैं।

वर्तमान में दरभंगा जंक्शन के पूर्वी भाग में बड़े-बड़े कार्यालय भवन बनाए जा रहे हैं। इसमें काम कर रहे श्रमिकों ने बताया कि इस भवन के तैयार होने पर पश्चिमी भाग में चल रहे सभी कार्यालयों को इस तरफ लाया जाएगा और फिर पश्चिमी भाग में छह मंजिला कार्यालय भवन का निर्माण शुरू होगा। इस संबंध में समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य के संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ले रहे हैं।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News