Aligarh News: पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव राऊपुर के समीप बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के विरोध में करीब साढ़े पांच माह से चल रहे किसानों के धरने में गुरुवार को धरना स्थल पर एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत होंगे। यह जानकारी प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू द्वारा देते हुए बताया कि महापंचायत की तैयारी शुरू कर दी गई है। धरना स्थल पर महापंचायत के आयोजन की तैयारी के लिए किसानों द्वारा जमीन को ट्रैक्टरों से जोतकर समतल कराए जाने, टैंट आदि लगाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। तहसीलदार गभाना कृष्ण गोपाल को किसी ने जानकारी दी कि किसान बायोफ्यूल प्रोजेक्ट निर्माण स्थल पर अवैध निर्माण कर रहे हैं।
सूचना पाते ही तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार व लेखपाल कौशलेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए और बायोफ्यूल प्रोजेक्ट निर्माण स्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफी कराई गई है। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर और जिलाध्यक्ष भोला चौधरी ने मौके पर पहुंच तहसीलदार को बताया कि गुरुवार को महापंचायत के लिए टैंट आदि लगाने का कार्य किया जा रहा है। कहीं कोई अवैध निर्माण सरकारी जमीन पर नहीं किया जा रहा है। जिससे तहसीलदार संतुष्ट होकर लौट गए। ज्ञात रहे की शाहपुर ग्राम सभा की जमीन पर बायोफ्यूल प्रोजेक्ट लगाए जाने का विरोध क्षेत्र के किसानों द्वारा किए जाने पर प्रोजेक्ट निर्माण कार्य रोक दिया गया था और किसान सरकार से लिखित आश्वासन की मांग करते हुए बायोफ्यूल प्रोजेक्ट को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play