Gorakhpur News: चिड़ियाघर में बच्चों के लिए बना किड्स जोन – Hindustan

Gorakhpur News: गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान घूमने आने वाले बच्चों और पर्यटकों के लिए मंगलवार से नई सुविधा शुरू की गई है। चिड़ियाघर परिसर में आधुनिक किड्स जोन का शुभारंभ निदेशक सूरज कुमार ने किया है। ओपन एयर थिएटर के पास विकसित किए गए इस किड्स जोन में अब 14 वर्ष तक के बच्चे मनोरंजन के साथ विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। निदेशक सूरज कुमार ने बताया कि किड्स जोन को बच्चों के लिए सुरक्षित और आकर्षक तरीके से तैयार किया गया है। यहां बच्चे जंपिंग, बाउंसिंग और ट्रैंपोलिन जैसी गतिविधियों का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। बताया कि चिड़ियाघर में आने वाले परिवारों को अब वन्यजीवों के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन की भी बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे उनका भ्रमण और यादगार बनेगा।9साथ

ही प्राणि उद्यान परिसर में प्रोफेशनल फोटोग्राफी सेवा की भी शुरुआत की गई है। अब पर्यटक कम शुल्क पर वन्यजीवों के बाड़ों के पास प्रोफेशनल फोटोग्राफर से अपनी तस्वीरें खिंचवा सकेंगे। इससे आगंतुकों को बेहतर गुणवत्ता की तस्वीरें मिलेंगी और वे अपनी यात्रा की यादों को संजो सकेंगे। उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। बच्चों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था और फोटोग्राफी सेवा शुरू होने से दर्शकों को राहत मिलेगी।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News