—विज्ञापन—
WWE Raw Results: बैकलैश 2026 के बाद WWE Raw के पहले एपिसोड का समापन हो गया है. फैंस को बढ़िया मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने सभी का दिल जीता. मेन इवेंट में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच सैगमेंट हुआ. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. आगामी Saturday Night’s Main Event को लेकर स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया गया. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
पॉल हेमन ने Backlash 2026 में ब्रॉन ब्रेकर की जीत के बारे में बात की. उन्होंने सैथ रॉलिंस का मजाक बनाया. ऑस्टिन थ्योरी ने स्ट्रीट प्राफिट्स को धमकी दी. मोंटेज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस ने एंट्री की. उन्होंने टैग टीम टाइटल के लिए चुनौती पेश की. रिंगसाइड पर जो हेंड्री मौजूद थे. उन्होंने लोगन पॉल का मजाक बनाया.
द विज़न का मुकाबला स्ट्रीट प्राफिट्स और जो हेंड्री के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन दिखा. सैथ रॉलिंस ने दखल देकर ब्रेकर पर हमला किया. इसका फायदा डॉकिंस ने उठाया. उन्होंने थ्योरी को रोलअप किया और जीत दर्ज की. मैच के बाद ब्रेकर ने डॉकिंस को स्पीयर लगाया. रॉलिंस ने ब्रेकर को रिंग से बाहर किया. रॉलिंस और मोंटेज फोर्ड के बीच तनाव देखने को मिला.
पेंटा ने खुद को फाइटिंग चैंपियन बताया. ईथन पेज ने एंट्री की. दोनों के बीच बहस हुई. पेज ने Saturday Night’s Main Event में पेंटा को टाइटल के लिए चुनौती पेश की. रुसेव ने आकर कहा कि वो पेज को टाइटल मैच मिलने से खुश नहींं हैं. जे’वॉन एवंस ने आकर कहा कि रुसेव डिजर्व नहीं करते हैं. मैच सभी के बीच इसके बाद तगड़ा ब्रॉल हुआ.
जे’वॉन एवंस का मुकाबला रुसेव के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. एवंस ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से रुसेव की हालत खराब की. अंत में एवंस ने अपने ओजी कटर फिनिशिंग मूव से रुसेव को मात दी.
पेज और ब्री बैला ने जजमेंट डे को बुलाया. रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने एंट्री की. इनके बीच जुबानी जंग देखने को मिली. पेज और बैला ने परेज और रॉड्रिगेज पर हमला किया. लिव मॉर्गन ने दखलअंदाजी कर अपने साथियों को बचाया.
इयो स्काई का मुकाबला सोल रुका के साथ हुआ. दोनों ने अपने तगड़े एक्शन से सभी का दिल जीत लिया. रुका ने स्काई को अच्छी टक्कर दी. अंत में स्काई ने रुका के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की. मैच के बाद दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे को गले लगाया.
एडम पीयर्स ने आकर कहा कि ब्रॉक लैसनर के दुश्मन ओबा फेमी के ओपन चैलेंज के लिए कोई तैयार नहीं है. फेमी बैकस्टेज गए और उन्होंने लॉस गार्जा पर हमला किया. इनके बीच मैच हुआ. फेमी ने एक बार फिर दमदार जीत हासिल की. उनका दबदबा देखने को मिला.
डॉमिनिक मिस्टीरियो ने ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के खिलाफ AAA मेगा चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच काफी जोरदार रहा. लॉस अमेरिकानोस ने मैच में दखलअंदाजी की. क्रीड ब्रदर्स ने आकर इन्हें संभाला. इसका पूरा फायदा मिस्टीरियो ने उठाया. उन्होंने ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो को पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया.
रोमन रेंस ने जिमी उसो के साथ एंट्री की. बैकस्टेज जेकब फाटू ने जे उसो पर हमला किया. उन्होंने जिमी उसो को भी पीटा. रेंस और फाटू के बीच रिंग में ब्रॉल हुआ. शुरुआत में दोनों बराबरी पर थे. बाद में फाटू ने टोंगन डेथ ग्रिप से रेंस की हालत खराब की. उन्होंने रेंस को अनाउंस टेबल पर पटक कर उनका बुरा हाल बना दिया. फाटू लगातार उन्हें टोंगन डेथ ग्रिप भी लगा रहे थे. अंत में फाटू ने रेंस और उसोज़ को रिंगसाइड में बैरीकेड पर जबरदस्त हिप अटैक मूव लगाया.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in