Breaking Live Update: ट्रंप का इजरायल को संदेश, होर्मुज में बढ़ा तनाव; फीफा फाइनल में स्पेन की धमाकेदार एंट्र – India.Com

Breaking Live Update 15 July: सुप्रीम कोर्ट में कथित हंगामे के मामले में लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से सीरिया और लेबनान से सेना हटाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा. इसी बीच अमेरिका ने होर्मुज क्षेत्र में ईरानी जहाजों की निगरानी और नाकेबंदी को और सख्त कर दिया, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया.

वहीं, खेल जगत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. मैच के दौरान स्पेन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पेनल्टी के जरिए बढ़त हासिल करने के बाद दूसरा गोल कर जीत सुनिश्चित की. इस जीत के साथ स्पेन अब विश्व कप ट्रॉफी से सिर्फ एक कदम दूर है. 15 जुलाई की बड़ी खबरों में देश और दुनिया से कई अहम घटनाएं यहां पढ़ें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News