Petrol Diesel Rates Today: पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट, कच्चा तेल $86 पर, कहां कितना महंगा है फ्यूल – Hindustan

मुख्य बातें
Petrol Diesel Price Today: ईरान- अमेरिका में जारी जंग के कारण कच्चे तेल के बाजार में हड़कंप मच गया है। अमेरिकी हमलों के बाद 15 जुलाई की सुबह ब्रेंट क्रूड तेल $86 प्रति बैरल पर पहुंच गया। पिछले एक हफ्ते में कच्चे तेल के दाम करीब 14 से 15 डॉलर प्रति बैरल बढ़ चुके हैं। बता दें एक बैरल कच्चे तेल में अगर 10 डॉलर की बढ़ोतरी होती है तो इसकी वजह से भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को करीब 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान होता है।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड आज सुबह 1.27 डॉलर प्रति बैरल उछलकर 86 डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं, WTI 0.92 डॉलर चढ़कर 80.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। ईरान-अमेरिका में नए सिरे से युद्ध की आग भड़कने के बीच दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम अचानक बढ़ गए। जबकि, भारत में पेट्रोलडीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अगर आज की बात करें तो ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम के मुताबिक म्यांमार में अब भी पेट्रोल युद्ध के पहले के रेट से 35% और डीजल 26.2 प्रतिशत महंगा है। श्रीलंका में पेट्रोल अभी भी 45.6 प्रतिशत और डीजल 48 प्रतिशत महंगा है। नेपाल में पेट्रोल 25.5 और डीजल 37.3 प्रतिशत महंगा बिक रहा है।
बंग्लादेश में पेट्रोल की कीमत अभी 20.8 और डीजल की 15 प्रतिशत ऊपर है। पाकिस्तान में पेट्रोल 20.4 और डीजल 17.3 प्रतिशत महंगा है। इन सभी देशों में युद्ध के पहले की तुलना में तेल अभी बहुत महंगा है, जबकि भारत में दाम केवल 7 से 8 प्रतिशत ही बढ़े हैं।
भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयातक देश है। इसके बावजूद कच्चे तेल के दाम बढ़े, लेकिन सबसे अधिक पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत यहीं मिली। ईरान-अमेरिका-इजरायल के सीजफायर से पहले युद्ध के दौरान जब कच्चे तेल के दाम अंधाधुंध बढ़ रहे तो पाकिस्तान, बंग्लादेश, चीन, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, भूटान जैसे पड़ेसियों के साथ-साथ दुनिया के तमाम देश महंगाई बोझ जनता पर डाल रहे थे।
उस समय भारत के 5 राज्यों में चुनाव चल रहे थे और पूरे 76 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े। सरकार ने सारा बोझ अपने ऊपर लिया और पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी भी 10-10 रुपये कम कर दिया। चुनाव खत्म होने के बाद मई में तेल की कीमतें चार बार में केवल 7.50-7.50 रुपये ही बढ़ीं।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज भी 102.12 और डीजल की 95.20 रुपये लीटर है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 102.05 और डीजल 99.28 , अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 99.27, पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87, भोपाल में पेट्रोल 114.65 और डीजल 99.74 तथा इंदौर में पेट्रोल 114.61 और डीजल 99.70 रुपये लीटर है।
कोलकाता में आज 15 जुलाई को पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर मिल रहा है। वहीं, चेन्नई की कीमत पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल की 99.55 रुपये लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर है। जबकि, जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर।
दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News