Jagannath Rath Yatra Traffic Advisory: देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर है. इस साल 16 जुलाई 2026 को अलग-अलग शहरों में महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. इस पावन अवसर पर दिल्ली, कानपुर, बरेली और जमशेदपुर जैसे बड़े शहरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. इसी भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट एडवाइजरी जारी की है. अगर आप भी इस दिन घर से बाहर निकल रहे हैं, तो अपने शहर का ट्रैफिक हाल जरूर देख लें…
दिल्ली के त्यागराज नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई से 12 दिनों का भव्य धार्मिक महोत्सव शुरू हो रहा है. इस साल यहाँ पहली बार पुरी की तर्ज पर तीन अलग-अलग रथ निकाले जाएंगे. वहीं, देवी सुभद्रा का 14 फीट ऊंचा रथ ‘देबदलन’ होगा, जिसे सिर्फ महिला श्रद्धालु खींचेंगी. बता दें कि यात्रा की शुरुआत 16 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से होगी. सुरक्षा को मजबूत रखने के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा 100 विशेष गार्ड, 50 बाउंसर्स और 300 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे. इस यात्रा में कोई एंट्री फीस नहीं है, सभी श्रद्धालु निःशुल्क शामिल हो सकते हैं.
दिल्ली के ही जनकपुरी इलाके में भी भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है: यह यात्रा जनकपुरी के डी-ब्लॉक दुर्गा मंदिर से दोपहर में शुरू होगी और कुल 7 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यात्रा का समापन चंचल पार्क स्थित गुंडीचा मंदिर (श्री श्रीजी वाटिका) में होगा. इस इलाके में भी यात्रा के समय भारी भीड़ रहने की संभावना है, जिससे बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें.
कानपुर में रथ यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने 16 जुलाई को कड़े कदम उठाए हैं. जिले में दोपहर 2:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. कानपुर के पश्चिम और मध्य जोन के कई प्रमुख रास्तों पर आम गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहेगा.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें. साथ ही पुलिस ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी है. ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340 – ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413
बरेली के सिकलापुर स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर से 16 जुलाई को महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. रथ यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर ताड़ी खाना रोड, साहू गोपीनाथ सिकलापुर फर्नीचर मार्केट, नगर निगम के पीछे से होते हुए पटेल चौक पहुंचेगी. इसके बाद यह सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, नोवेल्टी चौराहा और रोडवेज होते हुए वापस मंदिर प्रांगण आकर पूरी होगी। इन रास्तों पर दोपहर से शाम तक भारी वाहनों और सामान्य ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जाएगा.
झारखंड के जमशेदपुर में भी जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े नियम बनाए हैं. 16 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से रात 11:00 बजे तक पूरे शहर में भारी वाहनों (ट्रकों आदि) की एंट्री बंद रहेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED