नंदनामा गांव में करंट लगने से युवक की मौत: राजमिस्त्री का काम करता था, रास्ते में गिरे तार की चपेट में आए – Dainik Bhaskar

लखीसराय के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के नंदनामा गांव में मंगलवार रात करंट लगने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी बुधवार सुबह ग्रामीणों को मिली।
मृतक की पहचान विजय राम के पुत्र धर्मेंद्र राम के रूप में हुई है। ग्रामीण रजनीश कुमार, पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह, दिवेश सिंह उर्फ थपरी सिंह और विजय कुमार सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार देर रात वह काम से घर लौट रहा था।
इसी दौरान, गांव की गली में बिजली का एक तार नीचे लटका हुआ था, जिसकी चपेट में धर्मेंद्र आ गया। अंधेरा होने के कारण रात में किसी को इस घटना का पता नहीं चल सका।
बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने रास्ते में तार को करंट प्रवाहित देखा और पास जाकर जांच की, तब तक धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने तत्काल रामगढ़ चौक थाना को सूचना दी।
धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी लालपरी देवी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनके पिता और भाई हरियाणा में मजदूरी करते हैं। परिवार में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।
सूचना मिलने पर रामगढ़ चौक थाना के पुलिस पदाधिकारी राजकुमार सिंह और अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा कर मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार की। रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र राम की मौत करंट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News