MBBS Seats : नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने आंध्र प्रदेश, गोवा और जम्मू कश्मीर में कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) सीटों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दी है। नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्रों को इसका फायदा मिलेगा। 2026-27 शैक्षणिक सत्र से ही अंडरग्रेजुएट मेडिकल सीटें दाखिले के लिए उपलब्ध होंगी। आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने सोमवार को बताया कि NMC ने राज्य के दो सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए 175 अतिरिक्त MBBS सीटों को मंजूरी दी है। यादव ने एक बयान में कहा कि काउंसिल ने पिडुगुराल्ला सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए 100 MBBS सीटों और विजयवाड़ा के सिद्धार्थ सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए 75 सीटों को मंज़ूरी दी है।
हाल ही में एनएमसी ने कडप्पा सरकारी मेडिकल कॉलेज को 75 अतिरिक्त सीटें और नेल्लोर सरकारी मेडिकल कॉलेज को 25 और सीटें भी आवंटित की थीं। बयान के अनुसार एनएमसी ने अकेले 2026-27 एकेडमिक ईयर में आंध्र प्रदेश के लिए 275 अतिरिक्त MBBS सीटों और पिछले तीन वर्षों में कुल 455 सीटों को मंजूरी दी है।
वहीं गोवा में NMC ने गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) में 50 MBBS सीटें बढ़ाने को मंजूरी दी है, जिससे शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सालाना दाखिले की क्षमता 200 से बढ़कर 250 छात्र हो जाएगी। एक्स पर एक पोस्ट में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस मंजूरी को राज्य में मेडिकल एजुकेशन के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन बताया और कहा कि बढ़ी हुई सीटों से मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए अधिक मौके बनेंगे। उन्होंने कहा, “नेशनल मेडिकल कमीशन ने गोवा मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटें बढ़ाने को मंजूरी दी है, जिससे 2026-27 एकेडमिक ईयर से कुल सीटों की संख्या 200 से बढ़कर 250 हो जाएगी। इस विस्तार से गोवा का मेडिकल एजुकेशन इकोसिस्टम और मज़बूत होगा और राज्य के हेल्थकेयर ह्यूमन रिसोर्स में भी बढ़ोतरी होगी।”
सावंत ने गोवा में मेडिकल एजुकेशन और हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में NMC के लगातार सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने इस मंजूरी को गोवा के लिए गर्व और मील का पत्थर बताया और कहा कि NMC ने इस संबंध में ‘लेटर ऑफ परमिशन’ जारी कर दिया है। उन्होंने मंज़ूरी दिलाने में मदद और मार्गदर्शन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का धन्यवाद किया। गोवा मेडिकल कॉलेज, जो राज्य का प्रमुख सरकारी मेडिकल संस्थान है, अभी हर साल 200 MBBS छात्रों को दाखिला देता है। NMC से मिली नई मंजूरी के साथ, 2026-27 एकेडमिक सेशन से यहाँ 250 छात्रों को दाखिला मिलेगा।
NMC ने जम्मू और कश्मीर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में सालाना MBBS दाखिले की क्षमता 50 सीटें बढ़ाने की मंज़ूरी दे दी है। यह घोषणा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने की। प्रवक्ता ने बताया कि NMC के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने कॉलेज के लिए अतिरिक्त 50 MBBS सीटों को मंजूरी देते हुए ‘लेटर ऑफ परमिशन जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस मंजूरी के साथ, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में सालाना दाखिले की कुल क्षमता मौजूदा 200 सीटों से बढ़कर 250 सीटें हो जाएगी, जो आने वाले एकेडमिक साल 2026-27 से लागू होगी। पिछले सप्ताह NMC ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए भी अतिरिक्त 50 MBBS सीटों को मंजूरी दी थी, जिससे वहां कुल दाखिला क्षमता बढ़कर 250 हो गई थी।
इन मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त सीटें मिलने पर, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कहा कि यह विस्तार मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने, ह्यूमन रिसोर्स क्षमता को बढ़ाने और स्थानीय युवाओं को इसी क्षेत्र में मेडिकल करियर बनाने के ज़्यादा मौके देने के प्रति सरकार की पक्की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play