शादी के पहले कार एक्सिडेंट में मंगेतर की मौत, सदमा नहीं झेल सकी होने वाली दुल्हन, दे दी जान – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती ने जिस लड़के के साथ नई जिंदगी के सपने सजाए थे, उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई. नतीजा ये हुआ कि युवती गहरे सदमें में चली गई. परिवार और करीबी उसके दुख को जानकर उसे नॉर्मल करने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह इस सदमे से बाहर नहीं निकल सकी. बीते सोमवार रात वह अपने घर में पंखे में बंधे दुपट्टे से झूलती मिली. उसकी मौत हो चुकी थी इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है.
पुलिस के अनुसार, युवती ठाणे जिले के डोंबिवली के सोनारपाड़ा इलाके की रहने वाली थी. उसकी कुछ समय पहले स्थानीय युवक से सगाई हुई थी. दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन 28 जून को युवक की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इस हादसे के बाद युवती पूरी तरह टूट गई थी और लगातार गम में डूबी रहती थी.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात युवती अपने घर में मृत मिली. घटना की सूचना मिलते ही मानपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया. प्रारंभिक जांच में पुलिस को किसी तरह की आपराधिक साजिश के संकेत नहीं मिले हैं.पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगेतर की मौत के बाद युवती बेहद शांत रहने लगी थी और पहले की तरह किसी से बातचीत भी नहीं करती थी. परिवार के लोग भी उसके दुख को कम करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह अपने जीवन के सबसे बड़े नुकसान से उबर नहीं सकी.
 

 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News