नर्मदापुरम जिला न्यायालय में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए बुधवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम 4 बजे तक होगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। वरिष्ठ और युवा अधिवक्ता सुबह से ही मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसएस पटेल ने बताया कि चुनाव में कुल 578 अधिवक्ता मतदाता हैं। मतदान के लिए बैलेट पेपर तैयार किए गए हैं। मतदान के बाद मतपेटियां पुलिस की निगरानी में सुरक्षित रखी जाएंगी। अगले दिन जिला न्यायालय में मतगणना होगी।
उन्होंने बताया कि इस बार पहली बार मतदान के अगले दिन मतगणना कराई जा रही है। पहले मतगणना देर रात तक चलती थी, जिससे कई तरह की असुविधाएं होती थीं।
अधिवक्ता संघ यह काम करता है जिला अधिवक्ता संघ न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की सुविधाओं, विभिन्न आयोजनों और उनकी समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाने का काम करता है। नर्मदापुरम जिला अधिवक्ता संघ का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। पूर्व में कई वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं ने पदों पर रहते हुए न्यायालय परिसर के विकास के लिए काम किया है। नई कार्यकारिणी के सामने भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी।
इन पदों के लिए चुनाव
अध्यक्ष: अजय प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज जराठे, सुरेंद्र सिंह राजपूत।
उपाध्यक्ष: दिलीप सिंह ठाकुर, केशव सिंह चौहान, नीरज कुमार पटेल।
सचिव: आशीष ठाकुर, अनुपम दुबे, मोहनलाल यादव।
सहसचिव: सीके कुरापा, राकेश शर्मा।
कोषाध्यक्ष: गुरप्रीत कौर, प्रमिला शर्मा, शमशाद खान।
कार्यकारिणी सदस्य: आनंद गिरी, बालकराम अहिरवार, दीप्ती राठौर, लखनलाल कीर, नीता चौधरी, प्रशांत गोहला, श्रीकांत रघुवंशी और सलोनी अग्रवाल।
ग्रंथपाल पद के लिए सौरभ तिवारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.