Deoria News: लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बिजली निगम की लगातार हो रही कार्रवाइयों से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। पहले जबरन स्मार्ट मीटर लगाने और अब बिना जानकारी दिए विद्युत भार बढ़ाकर अधिक बिल भेजने का मामला सामने आया है। लार डिवीजन में लगभग 3 हजार से अधिक उपभोक्ताओं का भार वृद्धि की गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग ने उनकी सहमति के बिना ही घरों का विद्युत भार बढ़ा दिया, जिससे इस माह बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो गई है। इससे परेशान उपभोक्ता विभाग पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ माह पहले उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। विरोध के बाद उन्हें पोस्टपेड व्यवस्था में बदला गया। लेकिन अब बिना किसी सूचना के लोड बढ़ाकर नया आर्थिक बोझ डाल दिया गया है।
बिजली निगम ने पिछले छः महीनों की औसत खपत का आकलन कर यह निर्णय लिया। जिन उपभोक्ताओं की खपत उनके स्वीकृत लोड से अधिक पाई गई है उनका लोड स्वतः बढ़ा दिया गया।बउपभोक्ता विशाल गुप्ता, संजीव तिवारी, मफ़रूफ अंसारी आदि का कहना है कि बिना किसी सूचना के इस तरह लोड बढ़ाना गलत है। अचानक बढ़े बिल से जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
उक्त संबंध में एसडीओ मनीष यादव ने बताया कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की पिछले छः माह की औसत खपत के आधार पर लोड का आकलन किया गया है।जिन उपभोक्ताओं की खपत स्वीकृत लोड से अधिक पाई गई है उनका लोड नियमानुसार बढ़ाया गया है।
लोड बढ़ने के बाद हर महीने बिल में जुड़ने वाला फिक्स चार्ज स्थायी रूप से बढ़ जाएगा।
प्रति किलोवाट के हिसाब से सिक्योरिटी मनी बढ़ाई जाएगी, जिसे वर्तमान बिल में जोड़कर भेजा जाएगा।
शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति किलोवाट करीब 1 सौ 10 रुपए तक फिक्स चार्ज बढ़ जाएगा।
पावर कॉरपोरेशन की ओर से यूनिट के अनुसार स्लैब तय हैं। लोड बढ़ने से दरों में भी बदलाव आएगा।
लोड बढ़ने का सीधा असर उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल पर पड़ेगा। जिससे उन्हें अधिक भुगतान करना होगा.
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play