भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर रहा. खजुराहो एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि ये उपलब्धि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लिहाज से काफ़ी अहम है.
दीपक मंडल
इमेज स्रोत, ANI
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के 2026 के राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि इंडेक्स में मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट ने देश में पहला स्थान हासिल किया है.
वहीं, राजधानी भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर रहा. समाचार एजेंसी पीटीआई ने एएआई के एक अधिकारी के हवाले से ये जानकारी दी है.
उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा और सेवा की गुणवत्ता के मामले में दोनों एयरपोर्ट का का इस इंडेक्स में टॉप पर पर पहुंचना मध्य प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है.
खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक संतोष सिंह ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि यह उपलब्धि पर्यटन के लिहाज से बेहद अहम है.
इमेज स्रोत, Getty Images
दिग्गज अमेरिकी टेक. कंपनी आईबीएम को अपने शेयरों में जबरदस्त गिरावट की वजह से एक ही दिन में लगभग 70 अरब डॉलर का नुक़सान हुआ है.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 58 साल में आईबीएम के शेयरों में यह सबसे बड़ी गिरावट है. मंगलवार को इसके शेयर 25 फीसदी गिर गए थे. कंपनी के दूसरी तिमाही के शुरुआती नतीजे उम्मीद से कमजोर रहने के बाद शेयरों में यह गिरावट आई.
1911 में स्थापित कंपनी ने बताया कि जून में खत्म हुई तीन महीने की अवधि में उसका रेवेन्यू सिर्फ एक फीसदी बढ़कर 17.2 अरब डॉलर रहा.
आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा ने निवेशकों को लिखे एक पत्र में कहा, "हमसे चूक हुई… और हम खुद को बदलने और तेजी से आगे बढ़ने में नाकाम रहे."
आईबीएम के इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार का राजस्व सात फीसदी घटा. इसमें कंपनी का प्रमुख मेनफ्रेम कारोबार भी शामिल है. सॉफ्टवेयर से होने वाला राजस्व पांच फीसदी बढ़ा, लेकिन यह भी उम्मीद से कम रहा.
इमेज स्रोत, NASA
नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और रूस के दो कॉस्मोनॉट सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से बुधवार तड़के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे.
वो तीन घंटे से अधिक की यात्रा के बाद यहां पहुंचे. यहां पहुंचने पर उनका गले मिलकर और हाथ हिलाकर स्वागत किया गया.
मेनन और रूसी कॉस्मोनॉट प्योत्र दुब्रोव और अन्ना किकिना को लेकर रोस्कोस्मोस का अंतरिक्ष यान मंगलवार रात 8:17 बजे भारतीय समय के मुताबिक़ बैकोनूर से रवाना हुआ.
उस समय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन कॉस्मोड्रोम के ऊपर से गुजर रहा था.
करीब आठ मिनट में शुरुआती कक्षा में पहुंचने के बाद सोयुज एमएस-29 ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने के लिए करीब तीन घंटे की यात्रा शुरू की.
अंतरिक्ष यान रात 11:52 बजे स्टेशन के प्रिचल मॉड्यूल से जुड़ गया.
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी एफ़बीआई ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को अपने मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल किया है.
कौशल पर अमेरिका में हत्या, अपहरण और ड्रग्स की तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. नीतीश कौशल जम्मू भगवानपुरिया गैंग का मेंबर है. एफ़बीआई भगवानपुरिया गिरोह पर शिकंजा कस रही है.
इमेज स्रोत, FBI
एफ़बीआई ने मंगलवार को कहा कि भारतीय नागरिक नीतीश कौशल ने कथित तौर पर भगवानपुरिया संगठित अपराध गिरोह की ओर से अपहरण और हमलों समेत कई हिंसक वारदातों को अंजाम दिया.
एफ़बीआई ने कहा, "नीतीश कौशल की एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में कथित भूमिका के लिए तलाश है. यह संगठन हत्या, अपहरण, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल है."
इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान के दक्षिणी तटीय इलाक़ों पर अमेरिका के नए हमलों और सेंटकॉम की ओर से ईरान के दक्षिणी हिस्से की नौसैनिक नाकेबंदी फिर से शुरू करने के ऐलान के बाद, ईरान के उप विदेश मंत्री काज़िम ग़रीबाबादी ने कहा कि तेहरान और अमेरिका के बीच बनी समझ की बुनियादी रूपरेखा पूरी तरह टूट चुकी है.
उन्होंने कहा कि अब 'इस्लामाबाद समझौते' जैसी कोई चीज़ नहीं रह गई है. बुधवार सुबह दक्षिणी ईरान में कई धमाकों की ख़बरें आईं.
अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स और सेना ने कहा कि उन्होंने मिसाइल और ड्रोन हमलों के ज़रिए कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.
इमेज स्रोत, ge
होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाज़ों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के 24 घंटे में ही यूटर्न लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.
फॉक्स न्यूज़ के संवाददाता टेरी यिंगसेट के साथ एक इंटरव्यू में, ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान बातचीत की टेबल पर नहीं आता तो अमेरिकी सेना अगले सप्ताह देश के बिजली संयंत्रों और पुलों पर बमबारी करेगी.
ट्रंप ने जमीनी अभियान चलाने की संभावना से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ''मैं इस बारे में भी कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन अगर मुझे लगता है कहना सही होगा, तो मैं कह देता हूं. कभी-कभी जमीनी अभियान की जरूरत होती है, लेकिन ऐसे और भी लोग हैं जो हमारे लिए जमीनी अभियान चलाएंगे.’’
28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमला कर दिया, जिसके बाद ईरान ने प्रभावी रूप से होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर दिया था.
इसी जलमार्ग के ज़रिये दुनिया के लगभग 25 फ़ीसदी तेल और एलएनजी की लगभग 20 फ़ीसदी सप्लाई गुज़रती है.
इमेज स्रोत, ge
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप फुटबॉल में स्पेन ने फ़्रांस को हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है.
डलास स्टेडियम में खेले गए सेमीफ़ाइनल में उसने फ़्रांस की टीम को शानदार अंदाज़ में मात दी.
स्पेन ने फ़्रांस को 2-0 से हराया. अब स्पेन का मुक़ाबला फ़ाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच मैच के विजेता से होगा.
स्पेन की इस जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया. वहीं फ़्रांस के फुटबॉल प्रेमियों में गम का माहौल था.
इमेज स्रोत, Patrick T. Fallon / AFP via Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, ge
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, ANI
भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया है. मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 258 रन बनाए थे.
लेकिन टीम इंडिया ने शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर की बेहतरीन पारियों की बदौलत इस मैच को चार ओवर पहले ही जीत लिया.
इसी के साथ टीम इंडिया ने सिरीज़ में 1-0 की बढ़त ले ली है.
भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा सिर्फ़ 11 रन बनाकर सैम करन का शिकार बने और विराट कोहली भी केवल 5 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चलते बने.
इसके बाद शुभमन गिल ने भारतीय पारी को संभाला और 75 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रनों की शानदार पारी खेली. वॉशिंगटन सुंदर ने हाफ़ सेंचुरी लगाते हुए 52 नाबाद रन बनाए.
ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया. अक्षर ने महज 52 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 57 रन बनाए और वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर मैच को फ़िनिश किया.
इससे पहले इंग्लैंड ने जो रूट और लियाम डॉसन के अर्द्धशतकों और सातवें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की मदद से शुरुआती झटकों से उबरते हुए 258 रन बनाए.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: फ़्रांस को हराकर स्पेन फ़ाइनल में, टूटा एम्बापे का सपना
'ये लड़ाई चुनी हुई सरकार की जवाबदेही के लिए है': सोनम वांगचुक के समर्थन में कौन-कौन सेलिब्रिटी आया
टी-20 वर्ल्ड कप में शिकस्त के बाद भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स पर कैसे रचा इतिहास
प्रशांत किशोर कितने अमीर हैं और उनकी पत्नी के पास कितनी संपत्ति है
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.