Edited by: Shweta Bajpai | Updated: Jul 15, 2026, 1:38 PM
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के चलते कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, जिनमें से एक है काले होंठ. धूप, प्रदूषण, स्मोकिंग, ज्यादा चाय-कॉफी पीना या फिर डिहाइड्रेशन की वजह से कई लोगों के होंठ काले, सूखे और बेजान हो जाते हैं.
काले होंठ दिखने में काफी खराब लगते हैं. आजकल के समय में तो ये समस्या आम होती जा रही है, इसके पीछे की वजह है सिगरेट पीना. आजकल युवा छोटे उम्र में ही सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं. ऐसे में होंठ कम उम्र में ही काले होने लगती है. साथ ही साथ लिपस्टिक लगाने पर भी रंग बराबर नहीं दिखता और आत्मविश्वास कम हो जाता है.
ऐसे में काले होंठो को गुलाबी करने के लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि इनसे भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अब बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप कॉफी के साथ सिर्फ 1 चीज को मिलाकर घर पर ही बनाएं गए नेचुरल लिप स्क्रब से गुलाबी होंठ पा सकते हैं. ये नेचुरल लिप स्क्रब डेड स्किन हटाता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और होंठों को गुलाबी-मुलायम बनाता है. कॉफी में नैचुरल एक्सफोलिएंट होते हैं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स डेड स्किन सेल्स को हटाते हैं, पिगमेंटेशन कम करते हैं और होंठों को ब्राइट बनाते हैं.
इसके लिए आपको कॉफी पाउडर और नारियल तेल (Coconut Oil) चाहिए होगा. नारियल तेल गहराई से मॉइस्चराइज करता है, होंठों को नरम बनाता है और सूखेपन को दूर करता है. दोनों का कॉम्बिनेशन होंठों के लिए परफेक्ट स्क्रब + मॉइस्चराइजर का काम करता है. इस स्क्रब को बनाने के लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच नारियल तेल (प्योर, वर्जिन बेहतर) ले लें.
सबसे पहले 1 छोटी कटोरी में कॉफी पाउडर निकाल लें, अब उसमें नारियल तेल मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें, आपका पेस्ट बनकर तैयार है. अब ये जान लें कि आखिर आपको इस स्क्रब को लगाना कैसे है? अपने होंठों को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें. इस स्क्रब को उंगलियों से होंठों पर लगाएं और 2-3 मिनट सर्कुलर मोशन में हल्के हाथ से स्क्रब करें. 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, अब गुनगुने पानी या नरम कपड़े से पोंछ लें. आखिर में शुद्ध नारियल तेल या वैसलीन की हल्की लेयर लगा लें.
आप इस स्क्रब को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं, ज्यादा स्क्रब न करें, वरना होंठों को नुकसान पहुंच सकता है. इसके साथ ही कुछ औक चीजों को भी अपनाएं. रोज रात को सोने से पहले होंठों पर नारियल तेल या शहद लगाकर सोएं, दिन में खूब पानी पिएं, डिहाइड्रेशन काले होंठों की बड़ी वजह है. ज्यादा चाय-कॉफी कम करें और स्मोकिंग छोड़ दें, धूप में निकलते समय SPF लिप बाम लगाएं. (PHOTO CREDIT-pexels)
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED