Kia Syros EV Unveils: किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Syros EV पेश कर दी है जिसकी बुकिंग 25,000 रुपए में शुरू हो चुकी है जो 526 किमी तक की रेंज द …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia India ने अपनी दूसरी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार Syros EV को पेश कर दिया है। इसके लिए 25,000 रुपए में प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। आप इसे Kia इंडिया की वेबसाइट और देशभर के डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। यह कार एक बार फुल चार्ज होन पर 526 किमी (ARAI) की रेंज देती है।
इसमें आपको 2 बैटरी ऑप्शन मिलेंगे, 51.4kWH जो एक बार चार्ज होने पर 562 किमी की रेंज देती है। दूसरी है 42kWh जो एक बार फुल चार्ज होने पर 443 किमी की रेंज दे सकती है। 100kW के चार्जर से यह बैटरी को सिर्फ 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज कर देती है। साथ ही, इसमें बैटरी कंडीशनिंग फीचर दिया गया है जो फास्ट DC चार्जिंग के लिए बैटरी के तापमान को सही रखता है।
Syros V में 10.8 kW का ऑनबोर्ड AC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही K-Charge इकोसिस्टम का इंटीग्रेटेड रूट प्लावर और आसानी से चार्जिंग कंट्रोल करने की सुविधा भी मिलती है।
Syros EV अपनी एडवांस निकल मैंगजीन कोबाल्ट बैटरी के साथ यह कार इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा 171PS की पावर देती है। 51.4kWh बैटरी पैक के साथ यह कार सिर्फ 8.1 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार में IP67-सर्टिफाइड बैटरी दी गई है जो लिक्लिड-कूल्ड थर्मल मैनजमेंट सिस्टम के साथ आती है।
इस गाड़ी में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए खास तौर पर बनी तकनीकें दी गई है जिसमें- ऑटो मोड और i-Pedal के साथ रीजनरेटिव ब्रेकिंग के लिए पैडल शिफ्टर्स, व्हीकल-टू-लोड, बैटरी हीटिंग सिस्टम, डीजिटल की, वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम और शिफ्ट-बाय-वायर शामिल है। फ्रंट में आइस क्यूब एमएफआर एलईडी (LED) हेडलैंप्स, स्टैंडर्ड फ्रंट LED फॉग लैंप्स और टर्न इंडिकेटर्स के साथ स्टार मैप LED डे-टाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं।
केबिन के अंदर सेगमेंट का पहला 30-इंच चौड़ा ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसमें 12.3 इंच का HD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का HD टचस्क्रीन नेविगेशन कॉकपिट और 5-इंच का क्लाइमेट कंट्रोल इंटरफेस शामिल है। इसमें 95 से ज्यादा फीचर्स वाला Kia Connect 2.0, OTA सॉफ्टवेयर अपडेट्स, वायरलेस एंड्रॉइट ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा दी गई है।
इसके अलावा, केबिन के अंदर हरमन कार्डन का 8-स्पीकर वाला प्रीमियम साउंड सिस्टम और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर भी दिया गया है।
Syros EV में सुरक्षा के लिए लेवल-2 ADAS दिया गया है। इसमें 16 ऑटोमैटिक सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। इसमें फ्रंट कोलिजन-अवॉयडेंस असिस्ट, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग और लेन फॉलोइंग असिस्ट, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग, हाई बीम असिस्ट और लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट शामिल है।
यह भी पढ़ें- Triumph Speed Twin 1200 TFC भारत में हुई लॉन्च; बिकेंगे सिर्फ 750 यूनिट्स, यहां देखें कीमत और फीचर्स