Agra News: आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा के तहत तैराकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। दो दिन तक क्लब के स्विमिंग पूल में तैराकों ने विभिन्न वर्ग में पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की। मुख्य अतिथि डीआईजी शैलेष कुमार पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि आरबी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्लब के सचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि विभिन्न आयुवर्ग में गौरांश गुप्ता, सायशा गर्ग, आर्यमन सिंह, तिस्या भगत, सुमेधा अवस्थी, अर्णव कुमार, दर्श कुमार सिंह, मान्या शाह, अजयवीर सिंह, शैलेश कुमार पांडे, कर्नल केएल अहलूवालिया, नीलम भारद्वाज, मुदित खुराना, रूपाली खुराना मेंबर श्रेणी में और रियान जैन, शिवी त्यागी, आरव अग्रवाल, स्वास्तिक विशाल, आराध्या गुप्ता, ईश्वरी निलेश, संगीता सिसोदिया, तोशान गुप्ता, रुद्राक्षी राठौर नॉन मेंबर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ तैराक चुने गए।
इसके अलीावा जूनियर वर्ग में तीश्या भगत, आदिश्री गुप्ता व बालक वर्ग में आर्यमन, कनिष्क ने बाजी मारी। ओपन वगर्ग में अर्नव कुमार व सारा कौशल चमके। वेटरन और सीनियर वर्ग में डॉ.मुदित खुराना, कर्नल केएस अहलूवालिया का प्रदर्शन शानदार रहा। रन बहादुर सिंह, अजयवीर एस. राठौर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कर्नल धर्मेंद्र यादव, डायरेक्टर स्पोर्ट्स किंशुक कुमार, डायरेक्टर फाइनेंस आजाद भगत सिंह, विनय बंसल, सौरभ अग्रवाल, अनुराग शर्मा, विंग कमांडर अमरिंदर सिंह, ले. कर्नल टीसी सिंह, महेश नौटियाल, शशि जैन, सुधीर नारायण, विनोद सीतलानी, पवन मंगल आदि मौजहूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play