Gaya News: टिकारी में चोरों ने मंगलवार की रात बेलवन ठाकुरबाड़ी के पास एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित गृह स्वामी रवि राज ने टिकारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चोरों ने राज स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक जयनन्दन शर्मा के घर को निशाना बनाया है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को उनके माता पिता गांव चले गये थे, जिस कारण वे ग्राउंड फ्लोर पर ताला लगा कर पत्नी व बच्चों संग ऊपर तल्ला पर सोने चले गये थे। बुधवार की सुबह जागने पर ग्राउंड फ्लोर दरवाजा खुला मिला। चोरों ने घर की खिड़की का ग्रिल खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने घर से लगभग 100 ग्राम सोना, 350 ग्राम चांदी के जेवरात व लाखों रुपये नगदी की चोरी कर ली。
चोरी की वारदात की सूचना पर एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, सीआई आशीष मिश्रा, एसएचओ चंद्रशेखर कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने चोरी की वारदात की जानकारी जुटाई। आस पास का जायजा भी लिया। जिला मुख्यालय से एफएसएल की टीम और खोजी कुत्ता को बुलाकर सुराग जुटाने का प्रयास किया गया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक सबूत जुटाये। खोजी कुत्ता को कोई खास सफलता नहीं मिला। टिकारी एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले का जल्द उद्भेदन का प्रयास कर रही है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play