Hapur News: नगर के मोहल्ला केशव नगर निवासी मोहित शर्मा की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पीड़ित परिजन के साथ ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा भारत, अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिला। उन्होंने एसपी से जांच की पूर्ण पारदर्शित बनाए रखने के लिए समय समय पर प्रगति रिपोर्ट पीड़ित परिवार के साथ साझा किए जाने, हापुड़ कोतवाली प्रभारी द्वारा अमर्यादित व्यवहार और दरोगा व कांस्टेबल की शिथिलता पर तय समय सीमा के अंदर दंडात्मक कार्रवाई कराने, पीड़ित परिवार की महिलाओं और बच्चों के भरण पोषण तथा सुरक्षा कराने, आर्थिक मुआवजे और मृतक की पत्नी को नौकरी दिलाने की मांग की गई। एसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिजन ने एसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ को भी सौंपा।
इस दौरान नरेंद्र भारद्वाज, नानक चंद शर्मा और जिलाध्यक्ष अम्बरीश यादव, मृतक मोहित शर्मा के परिजन ने एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से पुलिस की संवादनहीनता और लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मोहित शर्मा 8 जुलाई को संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। परिजन तीन दिन तक उसकी तलाश में दर दर की ठोकर खाते रहे। आखिरकार वह 10 जुलाई को मेरठ के एक अस्पताल में मिला। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए रैफर कराकर दिल्ली के अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। घायल अवस्था में मोहित अज्ञात के रूप में तीन दिन तक चार अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ता रहा। परिजन का आरोप था कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद भी परिजन को सूचना नहीं मिल सकी। यह भी आरोप था कि युवक के गायब होने की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई कराने की मांग की।
एसपी ने कहा कि मोहित शर्मा की मौत के मामले में पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। घटना के संबंध में प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत जांच कराई जाएगी। पुलिस कर्मियों पर जो आरोप लगाए गए हैं उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच कराई जा रहा है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिजन द्वारा जो आर्थिक प्रस्ताव रखा गया उसे जिलाधिकारी को भेज कर नियमानुसार हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में मृतक मोहित शर्मा के पिता जितेन्द्र कुमार शर्मा, भाई तरुण शर्मा, बहन प्रीती शर्मा और पत्नी आरती शर्मा के अलावा मनोज शर्मा, दिनेश शर्मा, निखिल शर्मा, मुकेश यादव , अमरीश यादव एवं सोनू शर्मा, सौरभ शर्मा, विशाल कौशिक, निशांत शर्मा, पुनीत शर्मा, भारतलाल शर्मा, विक्की शर्मा आदि मौजूद थे।
मुझे मेरे पति के लिए इंसाफ चाहिए…
एसपी कार्यालय पहुंचे मृतक मोहित शर्मा की पत्नी प्रीती शर्मा ने कहा कि उसे सिर्फ अपने पति के लिए इंसाफ चाहिए। जो पुलिस वाले थे उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, उनकी कोई सुनवाई नहीं की, बदतमीजी की, बस वह यहीं चाहती है कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और उसके पति को इंसाफ मिले। उनके बच्चों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो, मुझे मदद चाहिए और कुछ नहीं चाहिए। वहीं मृतक के भाई तरुण शर्मा ने बताया कि भाई की तलाश में वह दर दर की ठोकरें खाता रहा, पुलिस ने कोई मदद नहीं की बल्कि अर्मायादित भाषा का प्रयोग किया। अस्पताल से पुलिस को घायल अवस्था में भाई के आने की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। उसका भाई दो जनपद के चार अस्पतालों में लावारिस की तरह जाता रहा। पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसके भाई को न्याय मिले, हत्यारोपियों को पकड़ा जाए। भाभी की आर्थिक मदद हो, भाई प्राइवेट नौकरी करता था उसके छोटे छोटे बच्चे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play