Meerut News: थाना मवाना की साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर ठगी के पीड़ित को बड़ी राहत देते हुए 50 हजार रुपये की ठगी गई रकम में से 46,481 रुपये वापस दिला दिए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संबंधित बैंक से समन्वय के चलते धनराशि को समय रहते होल्ड कराया गया, जिसे न्यायालय के आदेश के बाद पीड़ित के बैंक खाते में वापस स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को पीड़ित के साथ साइबर ठगी की घटना हुई थी। मामले में थाना मवाना की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं पुलिस उपाधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।जांच
के दौरान संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी गई 50 हजार रुपये की राशि में से 46,481 रुपये बैंक खाते में होल्ड करा दिए गए। इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुपालन में होल्ड की गई पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। थाना मवाना साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश पाण्डेय ने बताया कि साइबर ठगी होने पर पीड़ित बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play