'दुकान-दफ्तरों में रखें आने-जाने के दो रास्ते…', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने की हाथ जोड़कर अपील – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे अपने अपने दफ्तरों और कार्यस्थलों में आने-जाने के दो रास्ते जरूर बनाएं. लखनऊ में आयोजित पंचायत आजतक के मंच पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठान में दो रास्ते बनाएं, सीढ़ी को खुला रखें, अपने दुकानों में अग्निशमन यंत्र रखें. उन्होंने कहा कि लोगों ने पहले मकान बनाए फिर उसे दुकान में तब्दील कर दिया. डिप्टी सीएम ने  लखनऊ हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि जन-धन की हानि से बहुत दुख होता है. 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि ऐसे जगहों पर दो रास्ते बनाएं. उन्होंने आजतक के मंच से लखनऊ की घटना के दोषियों को सजा दिलाने की बात कही. 
लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक एनिमेशन कोचिंग सेंटर में कुछ दिन पहले भीषण आग लग गई थी. इसमें 15 छात्रों की मौत जलकर हो गई थी. इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच थी. इस मामले में कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और कोचिंग सेंटर सील कर दिए गए हैं. 
इससे पहले इस कार्यक्रम में आगामी यूपी चुनाव, अयोध्या में चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. 
ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा को चढ़ावा चोरी के बारे में कुछ भी कहने को अधिकार नहीं है. 
सपा की ओर से 300 सीटें जीतने के दावे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि दावे पर कोई टैक्स है क्या, कोई भी दावा करे. सरकार में राहुल भी रहे हैं, रात को नींद नहीं आ रही है, काठ की हांडी दो बार नहीं चढ़ती. 2024 चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि यूपी में इन लोगों ने गुमराह किया कि 8000 रुपये महिलाओं के खाते में डालेंगे और गुमराह कर वोट ले लिया. 
श्रीकृष्णजन्मभूमि विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिहारी जी का कारिडोर बनना चाहिए, मुरली बजनी चाहिए. हमलोग निमित मात्र हैं, करने वाला दूसरा है. उन्होंने समाजवादी पार्टी को चुनौती दी और कहा कि सपा के नेता पहले अयोध्या में आएं फिर वहां से मथुरा में मंदिर निर्माण के लिए प्रण लें. 
यूपी में समय से पहले चुनाव के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बारे में हमें पता नहीं है. हम चुनाव को लेकर तैयार हैं. आज हो जाए चुनाव, हम तैयार हैं. मोदी जी हमारे नेता हैं, योगी जी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगें और 2017 का इतिहास दोहराएंगे. उन्होंने कहा कि हम सबके सामने हैं, जिसके साथ जनसैलाब है वही नेता है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News