Aligarh News: विद्युत आपूर्ति व रात्रिकालीन ट्रिपिंग ने लोगों की उड़ाई नींद, ज्ञापन सौंपा – Hindustan

Aligarh News: शासन के निर्देश तथा निर्धारित विद्युत आपूर्ति शेड्यूल से कम मिल रही बिजली n लगातार कटौती के चलते आम आदमी, ग्रामीण व विद्यार्थी हो रहे परेशान
n एसडीओ ने समस्या को गंभीरता से सुन समाधान का आश्वासन दिया
हरदुआगंज, संवाददाता। हरदुआगंज नगर एवं आसपास के क्षेत्र में शासन निर्देश तथा निर्धारित विद्युत आपूर्ति शेड्यूल से कम बिजली मिलने तथा रात्रि में बार बार होने वाली ट्रिपिंग की गंभीर समस्या को लेकर बुधवार को विद्युत उपभोक्ता समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मनोज भारद्वाज के नेतृत्व में हरदुआगंज विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ विवेक सारस्वत को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से समिति ने मांग की कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा रात्रिकालीन ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। समिति ने कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती एवं बार बार ट्रिफिंग के कारण आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर एसडीओ विवेक सारस्वत ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और विद्युत उपभोक्ता समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
ज्ञापन देने वालों में नरेश चौहान, पलाश मित्त्तल, प्रेम शंकर बच्चन, शैलेश कुशवाहा, निखिल शर्मा, शिवम हिन्दू, सहित विद्युत उपभोक्ता समिति के सदस्य उपस्थित रहे। विद्युत उपभोक्ता समिति ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युुत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तथा रात्रिकालीन ट्रिपिंग की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो उपभोक्ता के हित में लोकतांत्रिक एवं शान्तिपूर्वक तरीके से आगे भी अपनी आवाज उठाई जाऐयी।
विद्युत समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अतरौली, संवाददाता। क्षेत्र के गांव पनेहरा में पिछले कई दिनों से बिजली का संकट झेल रहे ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। भीषण बिजली संकट, लो-वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा की ओर से जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गांव पनेहरा के पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों-नायब तहसीलदार अतरौली रविशंकर एवं एसडीओ अतरौली प्रदुम्न प्रजापति को एक ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर मोर्चा के युवा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फरमान, अरमान अल्वी सहित गांव पनेहरा के तमाम पीड़ित ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे।ज्ञापन सौंपा गया।अधिकारियों ने बिजली व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है। धरना देने वाले ग्रामीणों ने आगामी 3 कार्य दिवसों के भीतर गांव पनेहरा की बिजली समस्या का स्थाई समाधान धरातल पर नहीं हुआ, तो मोर्चा समस्त ग्रामीणों के साथ अतरौली बिजली घर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएगा।
ग्रामीणों ने की ट्रांसफार्मर बढ़ाने की मांग
​गोंडा। कस्बा गोंडा (चतुर्थ खंड, इगलास) के अंतर्गत बिजली घर पर ओवरलोड की समस्या के कारण क्षेत्रवासी भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। दिन-रात हो रही बिजली कटौती के चलते स्थानीय जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है। ​पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और समाजसेवी गजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बिजली घर पर ओवरलोड होने से आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस समस्या की ओर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी ध्यान नहीं है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। बिजली व्यवस्था को सुचारू करने के लिए ग्रामीणों ने गोंडा स्थित बिजली घर पर 10 एमवीेका ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इसकी एक प्रति ऊर्जा मंत्री (उ.प्र. सरकार) को भी भेजी गई है。
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News