Aligarh News: खैर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद खैर के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का बुधवार शाम एक भव्य समारोह में लोकार्पण किया गया। लाल बलुआ पत्थर से राजस्थानी स्थापत्य शैली में निर्मित इस आकर्षक द्वार का उद्घाटन अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, हाथरस के सांसद अनूप प्रधान, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मानवेन्द्र प्रताप सिंह और नगर पालिका चेयरमैन संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समारोह को संबोधित करते हुए अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य खैर की बदलती और आधुनिक होती तस्वीर को दर्शाते हैं। यह मुख्य द्वार केवल प्रवेश का माध्यम नहीं, बल्कि नगर की पहचान और विकास का एक नया प्रतीक बनेगा।
उन्होंने चेयरमैन संजय शर्मा के नेतृत्व और उनके द्वारा कराए गए उल्लेखनीय कार्यों की जमकर सराहना की।हाथरस सांसद अनूप प्रधान ने खैर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह भव्य द्वार नगर की गरिमा और समृद्ध संस्कृति को एक नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से नगरों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है।चेयरमैन संजय शर्मा ने नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नगर की गरिमा को ध्यान में रखकर इस द्वार का निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री संजय शर्मा राजा, ईओ निषाद मधुरमय और भाजपा नेताओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play