Bijnor News: चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र में लगातार गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है। सोमवार दोपहर चांदपुर-पैजनिया मार्ग पर खेड़की की भूड़ के पास एक बार फिर गुलदार दिखाई देने से बस चालक और ई-रिक्शा सवारों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार तोफापुर निवासी कामेन्द्रर जो चांदपुर मार्ग पर ही स्थित एक निजी स्कूल की बस चलाते हैं। बच्चों को छोड़ने के बाद खाली बस लेकर चांदपुर लौट रहे थे। चांदपुर मार्ग पर ही खेड़की की भूड़ के पास उन्होंने शौच के लिए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर एक गुलदार बस के आगे से गुजर गया।
उसी समय चांदपुर की ओर जा रहा एक ई-रिक्शा भी वहां से गुजर रहा था, जिसमें कई सवारियां बैठी थीं। गुलदार को सामने देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि गुलदार किसी पर हमला किए बिना शांतिपूर्वक आगे बढ़ गया। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी गांव हीमपुर बुजुर्ग में एक किसान के खेत पर बने ट्यूबवेल के पास गुलदार दिखाई दिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के ग्रामीण, किसान और राहगीर भयभीत हैं। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और गुलदार को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। वही, वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया चांदपुर क्षेत्र की लोगो से अपील है की सतर्क होकर ही जाए। जंगल जाते समय एक समूह बनाकर किसान जाए। पूरी सावधानिया बरते।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play