सिर्फ 101 दिन सांसद रहकर दिया इस्तीफा… कौन हैं TMC नेता कोयल मल्लिक, क्या जा रहीं भाजपा में? – India.Com

Who is Koel Mullick: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि कोयल मल्लिक ने जून में ही टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था. कोयल मल्लिक तीन महीने पहले ही सांसद बनी थीं और वह सिर्फ 101 दिन तक सांसद रहीं.

TMC सांसद कोयल मल्लिक ने गुरुवार 16 जुलाई को भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से उनके घर पर मुलाकात की. इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भाजपा का दामन थाम सकती हैं. कोयल का यह कदम सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक के टीएमसी राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफ़ा देने के ठीक बाद आया है. ये तीनों बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कोयल मल्लिक का अगला कदम क्या होगा.

कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म उद्योग की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उनका असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है. उनके पिता रंजील मल्लिक भी मशहूर अभिनेता थे. कोयल की पहली फिल्म नाटेर गुरु थी, जो 2003 में रिलीज हुई थी. इसके बाद दो दशक तक कोयल मल्लिक ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और बंगाली फिल्म उद्योग में बड़ी कामयाबी हासिल की.
ममता बनर्जी ने कोयल को अप्रैल, 2026 में राज्यसभा भेजा था. कोयल को बंगाल चुनाव से पहले गायक-नेता बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार और सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी के साथ राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया था. ममता बंगाली फिल्मों की कई अभिनेत्रियों को राजनीति में ला चुकी हैं. हालांकि 4 मई को सत्ता परिवर्तन के बाद हालात बदल गए और ज्यादातर सांसदों ने टीएमसी और ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया.

40 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं इस एक्ट्रेस ने इतने कम समय में अचानक इस्तीफा देने की वजह नहीं बताई है. अहम बात यह है कि यह इस्तीफा संसद के मानसून सत्र से ठीक चार दिन पहले आया है. कोयल के इस्तीफे से राज्यसभा में तृणमूल की संख्या 13 से घटकर सिर्फ नौ रह गई है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News