Nashik Kumbh Mela 2027: कब शुरू होगा नासिक कुंभ मेला? नोट करें डेट और जानें शाही स्नान का पूरा शेड्यूल – India.Com

Nashik Kumbh Mela 2027: हिंदू धर्म में कुंभ मेला सबसे बड़ा, पवित्र और ऐतिहासिक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक समागम है. इसे दुनिया का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण धार्मिक जमावड़ा माना जाता है, जहां देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से करोड़ों श्रद्धालु, साधु-संत और तीर्थयात्री बिना किसी आमंत्रण के एक साथ पवित्र नदी में स्नान करने आते हैं. कुंभ मेले का सीधा संबंध ‘समुद्र मंथन’ से है, पौराणिक कथाओं के अनुसार जब समुद्र मंथन से अमृत कलश निकला तो उसे प्राप्त करने के लिए देवताओं और असुरों के बीच भयंकर युद्ध हुआ. इस छीना-झपटी के दौरान अमृत की कुछ बूंदें पृथ्वी पर चार विशेष स्थानों पर गिरीं. इन्हीं चार स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन होता है. ये चार पवित्र स्थान हैं, हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक. इस बार कुंभ मेले का आयोजन नासिक में होगा.

बता दें कि कुंभ मेला मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है जो कि ग्रहों के चक्र के आधार पर तय होता है. सामान्य कुंभ मेला 3 साल में आयोजित होता है. अर्ध कुंभ मेला 6 साल, पूर्ण कुंभ 12 साल और महाकुंभ 144 साल में एक बार लगता है. साल 2027 में पूर्ण कुंभ मेला लगने जा रहा है जो कि नासिक में आयोजित होता है. जब सिंह राशि में बृहस्पति और सूर्य ग्रह प्रवेश करते हैं तब नासिक कुंभ मेले का आयोजन होता है और इसे ‘सिंहस्थ कुंभ’ भी कहा जाता है. नासिक कुंभ मेले का आयोजन महाराष्ट्र के नासिक शहर में गोदावरी नदी के तट पर होता है.

करोड़ो भक्त बेसब्री से पूर्ण कुंभ का इंतजार कर रहे हैं और आखिरकार श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म हो गया है. क्योंकि नासिक कुंभ मेले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस मेले का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और अमृत स्नान साल 2027 में होंगे. नासिक कुंभ मेले का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 से 24 जुलाई 2028 तक होगा. ​जिसमें अमृत स्नान यानी शाही स्नान साल 2027 में होंगे.

और पढ़ें: Relationship Astrology: सबसे Toxic माने जाते हैं इन राशियों के लोग! दोस्ती और प्यार से पहले जान लें इनका स्वभाव
बता दें कि कुंभ मेले का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ होता है. नासिक कुंभ मेला 31 अक्टूबर 2026 को ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा. इस दौरान अखाड़ों की धार्मिक गतिविधियां व विशेष आयोजन देखने को मिलते हैं.

कुंभ मेले का मुख्य आकर्षण अमृत स्नान यानी शाही स्नान होता है. इस दिन करोड़ो की संख्या में श्रद्धालु पवित्र नदी में डुबकी लगाते हैं. नासिक कुंभ मेले में 3 अमृत स्नान होंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News