Lucknow News: मोहनलालगंज सीएचसी में अधिकारी के रवैये पर बवाल – Hindustan

Lucknow News: नोट…फोटो है -महिला डॉक्टर-कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया

-कार्यालय समय के बाद बैठकें और छुट्टी न देने का भी आरोप

-सीएमओ कार्यालय में आकर जाहिर किया आक्रोश

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।

मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टरों में विवाद गहरा गया है। नाराज डॉक्टर, एएनएम व दूसरे श्रेणी के कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया।

सीएचसी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल एक महिला डॉक्टर का आरोप है कि अधिकारी अभद्र व्यवहार करते हैं। कार्यालय समय के बाद जबरन बैठकें कराते हैं। बीमारी के बावजूद अवकाश देने में आनाकानी करते हैं। नाराज महिला कर्मचारियों ने मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

महिला डॉक्टर का आरोप है कि बुधवार को तबीयत खराब होने के बावजूद अधिकारी ने उन्हें अवकाश नहीं दिया। गुरुवार को खराब स्वास्थ्य और तेज बारिश के कारण वह कुछ देर से अस्पताल पहुंचीं तो अधिकारी उपस्थिति रजिस्टर लेकर अस्पताल से चले गए। इसके बाद उन्होंने स्टाफ के बीच अपनी आपबीती सुनाई। जिस पर कई कर्मचारियों ने भी अधिकारी के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई।

सीएचसी की एएनएम का भी आरोप है कि अधिकारी आए दिन कार्यालय समय समाप्त होने के बाद बैठक बुलाते हैं। बैठक के दौरान कर्मचारियों से अभद्र भाषा में बात कर उन्हें अपमानित करते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार लंबे समय से जारी है। इसकी शिकायत पहले भी सीएमओ से की जा चुकी है। अस्पताल आने वाले कुछ मरीजों में भी अधिकारी के व्यवहार को लेकर असंतोष बताया जा रहा है। हालांकि अधिकारी ने सभी आरोपों से इनकार किया।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News