नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सचिवालय का ट्वीन टॉवर बनाने के लिए सरकार एक विश्वस्तरीय आर्किटेक्ट को चुनने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। इसमें विदेश के आर्किटेक्ट भी आवेदन कर सकेंगे। यह आर्किटेक्ट सचिवालय के लिए डिजाइन बनाएगा जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। दिल्ली सरकार आईटीओ पर अपना नया सचिवालय बनाना चाहती है। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। आईटीओ पर मौजूद पीडब्ल्यूडी मुख्यालय एवं सड़क के दूसरी तरफ मौजूद विकास भवन को इसके लिए चुना गया है। इसके साथ ही आईटीओ पर मौजूद आयकर विभाग की जमीन का भी इस्तेमाल सचिवालय में किया जाएगा। इसके लिए आयकर विभाग ने बीते दिनों पीडब्ल्यूडी को अपनी सहमति भी दी है。
दिल्ली सरकार सड़क के दोनों तरफ मौजूद पीडब्ल्यूडी मुख्यालय एवं विकास भवन को तोड़कर बिल्डिंग बनाएगी और ऊपर जाकर इन्हें आपस में जोड़ दिया जाएगा। इस सोच को साकार करने के लिए उन्हें ऐसा डिजाइन चाहिए जो देखने में आकर्षक हो और सुरक्षा की दृष्टि से भी मजबूत हो। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार जल्द ही आर्किटेक्ट चुनने के लिए टेंडर निकालने जा रही है।
— कोट —
दिल्ली सरकार का नया सचिवालय ट्वीन टॉवर के रूप में विकसित किया जाना है। सचिवालय को आकर्षक और मजबूत रूप में तैयार करने के लिए एक बेहतर डिजाइन चाहिए। इसके लिए जल्द ही ग्लोबल स्तर पर टेंडर निकालकर आर्किटेक्ट को चुना जाएगा।
– प्रवेश वर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री, दिल्ली सरकार
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
बॉयो: दिल्ली में वर्ष 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं। अपनी शुरुआत विराट वैभर अखबार से की। वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सहारा में बतौर संवाददाता कार्य किया। जुलाई 2008 से लेकर फरवरी 2018 तक हिन्दुस्तान में संवाददाता से प्रमुख संवाददाता तक का सफर किया। ईटीवी भारत के डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए फरवरी 2018 से जुलाई 2022 तक कार्य किया। इसके बाद से हिन्दुस्तान दिल्ली में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत। पत्रकारिता में 16 साल तक दिल्ली में हुए अपराध एवं ट्रैफिक से जुड़ी खबरों को कवर किया। जबकि बीते तीन वर्षों से अधिक समय से दिल्ली में रेलवे, एयरपोर्ट और दिल्ली सरकार से जुड़ी खबरें कर रहा हूं। इस दौरान लाइफ ओके पर आयोजित होने वाले सावधान इंडिया कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया। वहीं वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री द बूचर ऑफ दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया।
शिक्षा
एम.ए (मॉस कम्युनिकेशन)
रुचियां
घूमना, नए कांटेक्ट बनाना
पिछला अनुभव
16 वर्षों तक दिल्ली में अपराध से संबंधित खबरें की
वर्तमान भूमिका
प्रमुख संवाददाता के रूप में दिल्ली सरकार बीट कवर करना
मीडिया कवरेज
अपराध, ट्रैफिक, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे एवं सरकार पर खबरें लिखी
कुल अनुभव के वर्ष
19
एचटी में अनुभव के वर्ष
13
यह विशेष क्यों पसंद है
अपराध समाज को सीधे प्रभावित करता है। यह समाज के दूसरे पक्ष से अवगत कराता है।
प्रकाशन
राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान
विशिष्ट विशेषज्ञता
दिल्ली सरकार, पुलिस (अपराध एवं ट्रैफिक), रेलवे
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play