ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित मेडटेक इन्वेस्टर्स मीट में पहुंचे निवेशकों ने यमुना सिटी के मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) में 500 करोड़ रुपये के निवेश की रुचि दिखाई। साथ ही, अधिकारियों के साथ निवेशकों ने एमडीपी में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। निवेशकों को बताया कि सेक्टर-28 में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित हो रहा है। वर्तमान में यहां पर 120 भूखंड का आवंटन कर दिया गया है, जिनमें से 20 का मौके पर निर्माण चल रहा है। एक कंपनी ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है। यह पार्क नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर है।
यहां रैपिड प्रोटोटाइपिंग एवं टूलिंग सेंटर, आईओएमटी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक असेंबली सुविधा, सेंसर टेस्टिंग एवं इंटीग्रेशन लैब, बायोमैटेरियल टेस्टिंग लैब, कैलिब्रेशन एवं टेस्टिंग सेंटर, कॉमन वेयरहाउस, डिजिटल डिस्प्ले एवं डेमोंस्ट्रेशन जोन, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और प्रशासनिक एवं नवाचार केंद्र जैसी साझा विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सुविधाओं से उद्योगों की शुरुआती लागत कम होगी और नए उत्पादों के विकास में तेजी आएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार जीएन, यीडा सीईओ आरके सिंह, उत्तर प्रदेश फार्मा विभाग की प्रबंध निदेशक कृतिका शर्मा तथा यीडा एसीईओ शैलेंद्र कुमार भाटिया समेत अन्य निवेशक मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play